Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस की मुस्तैदी के कारण जनता कर्फ्यू पूरी तरह सफल रहा

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के प्रभाव से बचाव के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रयासो की कडी मे आज जनता कर्फ्यू पूरी तरह सफल रहा। पुलिस की मुस्तैदी के कारण जनपद सहित नगर की सभी सडकें सूनी नजर आई।

उल्लेखनीय है कि वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव के कारण पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है। सरकार के साथ-साथ जिला स्तर पर भी पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की और से नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

प्रशासन के सतत प्रयासो के बावजूद एकाएक कोरोना पॉजिटिव मिलने अधिकारियो की चिन्ता बढ गई। जिसके चलते डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने जनहित के स्वास्थ्य के दृष्टिगत प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉक डाउन का आदेश दिया है। जिसके चलते आज जनता कफ्यू के दौरान जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रो मे पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पुलिस अधिकारियो के निर्देशन मे विभिन्न थाना क्षेत्रा मे गश्त कर वाहन चैकिंग भी की तथा कहीं कहीं नजर आए वाहन चालको को रोककर उनसे पूछताछ की।

पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान भी काटे। पुलिस की सख्ती से बेवजहा घूमने वालो मे अच्छा-खासा डर दिखाई दिया। एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एसपी देहात नेपाल सिह आदि ने विभिन्न थाना क्षेत्रो का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − twelve =