मुठभेड़ में 10 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली, साथी फरार
चरथावल। थाना क्षेत्र में आज सुबह पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड में १० हजार का ईनामी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सदर ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई।
जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में हरनाकी मार्ग पर आज सुबह पुलिस और बाईक सवार बदमाशों का आमना-सामना हुआ। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर बाईक पर सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी।
थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार होने में कामयाब रहा।
घायल बदमाश १० हजार रुपये का ईनामी शामली जनपद का निवासी कलीम बताया जा रहा है। उसके खिलाफ लूट के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है।
पुलिस ने उसके कब्जे से १ बाइक, १ तमंचा व ३ कारतूस बरामद बरामद किए है। मुठभेड की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सदर कुलदीप कुमार ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में काम्बिंग कर रही है।
