Moradabad में बढ़ रही मारपीट की घटनाएं
Moradabad में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दो पक्षों में जमकर मारपीट होती नजर आ रही है. इसके साथ ही दोनों पक्ष एक दूसरे पर ईट पत्थर से हमला करते हुए नजर आ रहे हैं.
आपको बता दें कि यह वायरल वीडियो मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र के झारखंडी शिव मंदिर के पास का है. यहां पर देर रात दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. यह कहासुनी धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई.
फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होनी शुरू हो गई. मारपीट में दोनों ने एक दूसरे पर ईंट से हमला भी किया जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. मारपीट की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
मुरादाबाद में मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. इससे साफ प्रतीत होता है कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों के मन में पुलिस का कोई खौफ नहीं है.

