वैश्विक

Bengaluru: महिला के अंडरगार्मेंट्स चुराने और छत पर मास्टरबेट करने की पूरी हरकत सर्विलांस कैमरे में कैद

Bengaluru  बेंगलुरु के विधानसभा लेआउट में लैगरे के पास एक शख्स की महिलाओं के इनरवियर चुराने और छत पर मास्टरबेट करने की पूरी हरकत सर्विलांस कैमरे में कैद हो गई. सूत्रों ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति किराये पर फ्लैट की तलाश के बहाने इलाके में आया करता था.

उस पर आरोप है कि वह नहा रही महिलाओं के चुपके से वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था. राजगोपालनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और अधिकारियों ने संदिग्ध का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है.

स्थानीस निवासियों के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति को छतों पर सुखाने के लिए बिछाए गए महिलाओं के अंतर्वस्त्रों को चुरा लेता और खुले में खुद को खुश करने के लिए इनका इस्तेमाल करता. पूछताछ करने पर वह दावा करता था कि वह किराए का मकान ढूंढ रहा है.

उसकी एक हरकत मोहल्ले के लोगों ने रिकॉर्ड कर ली है. मंगलुरु में इसी तरह की एक घटना में, पुरुषों का एक समूह विभिन्न घरों की छत से महिलाओं के अंतर्वस्त्र चुरा लेता था और घर के दरवाजे पर कंडोम छोड़ देता था.

यह घटना इस साल मई में हुई थी और आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. बेंगलुरु के महारानी कॉलेज में 2017 में, एक महिला छात्रावास में अंतर्वस्त्रों की चोरी करते हुए 30 साल के एक व्यक्ति को पकड़ा गया था.

पुलिस ने आरोपी की पहचान अबु तालीम के रूप में की थी, जो बेंगलुरु टर्फ क्लब में काम करता था. उसके कब्जे से महिलाओं के अंतर्वस्त्रों से भरा एक संदूक मिला था.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + three =