IND vs SA ODI: जेएससीए को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले Amitabh Choudhary नहीं होंगे
IND vs SA ODI: इस स्टेडियम को धरातल पर उतारनेवाले Amitabh Choudhary बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव रह चुके व जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का निधन इसी साल 16 अगस्त को हार्ट अटैक से हो गया. आज मैच के दौरान जेएससीए की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देने की तैयारी है.
Amitabh Choudhary ने जेएससीए स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलायी़ विश्व की अत्याधुनिक सुविधाओं वाले स्टेडियमों में शुमार करवाया. रविवार को वही स्टेडियम उनके बगैर किसी अंतरराष्ट्रीय मैच का गवाह बनेगा. जेएससीए के एक सदस्य ने बातचीत में कहा कि अमिताभ सर रहते थे, तो स्टेडियम में रौनक होती थी.
स्व Amitabh Choudhary का जेएससीए स्टेडियम से विशेष लगाव था. स्टेडियम के नॉर्थ पवेलियन (अमिताभ चौधरी पवेलियन) में ही उनका कार्यालय था. कार्यालय की खिड़की से वह स्टेडियम में आने-जाने वालों समेत अन्य गतिविधियों पर उनकी नजरें रहती थीं.बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव रह चुके व जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का निधन इसी साल 16 अगस्त को हार्ट अटैक से हो गया.
जेएससीए ने अपने दिवंगत पूर्व अध्यक्ष Amitabh Choudhary को याद करते हुए स्टेडियम के चारों ओर उनकी तस्वीर वाले बैनर लगवाये हैं. मैच वाले दिन जेएससीए की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देने की तैयारी है. शनिवार को इसका रिहर्सल भी किया गया.

