फिल्मी चक्कर

भोजपुरी एक्ट्रेस Sahar Afsha ने इस्लाम के लिए छोड़ी इंडस्ट्री 

अभिनेत्री Sahar Afsha ने इस्लाम की राह पर चलने का फैसला किया है. सहर ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर खुद इस बात की जानकारी दी. सहर अफशा द्वारा एक्टिंग की दुनिया छोड़ने से उनके फैंस काफी परेशान है.

Sahar Afsha ने ने तीन भाषा हिंग्लिश, इंग्लिश और उर्दू में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है. अपने लंबे चौड़े पोस्ट के जरिए अफशा ने फैंस को अपने दिल की बात बताने की कोशिश की है. उन्होंने अपने नोट में लिखा कि मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैंने तय कर लिया है कि मैं फिल्म उद्योग (Showbiz) छोड़ने जा रही हूं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sahar afsha (@saharafshaofficial)

अब मुझे इससे कोई लेना-देना नहीं है. और इनशाल्लाह मैं अपना अगला जीवन इस्लामिक शिक्षा और अल्लाह के नियमों के अनुसार गुजारने का इरादा रखती हूं. मैंने अतीत में जिस तरह से अपना जीवन जिया है उसके लिए मैं अल्लाह से क्षमा चाहती हूं.

Sahar Afsha ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि अगर अब मुझे भले ही मुझे बहुत सारी दौलत और शोहरत भी क्यों ना मिल जाए लेकिन हमेशा एक खलश में भी मुबतला रही, क्योंकि इस जिंदगी का मैंने बचपन में तसवर नहीं की थी बस इत्तेफाक से ही अब इंडस्ट्री मैं आगे और आगे बढ़ती गई लेकिन अब मैं इस राह पर कदम नहीं रखूंगी क्योंकि मैंने अब सब कुछ खत्म करने का पूरा मन बना लिया है.

अगली जिंदगी इनशाल्लाह, अल्लाह के हुक्म के मुताबिक गुजारने का इरादा है. आप सब की दुआ की दरखास्त है कि अल्लाह मुझे इस्तकमात और नेकी वाली जिंदगी अता फरमाए. उम्मीद करती हूं कि मुझे मेरी पिछली जिंदगी से नहीं, बल्कि आने वाली जिंदगी से याद रखा जाए.

Sahar Afsha ने अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि आपके साथ मैं यह साझा करके बहुत खुश हूं. सभी का शुक्रिया बस दुआ में याद रखना. सहर का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.

सना खान ने सहर के इस फैसले पर खुशी जताते हुए लिखा कि माशाअल्लाह मेरी बहन मैं आपके लिए बहुत खुश हूं. अल्लाह आपको जिंदगी के हर कदम पर इस्तिकामा दे, आप अपने आस-पास सभी को प्रेरित करें और मानव जाति के लिए ज़रिया ए खैर बनें

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + nineteen =