खेल जगत

Asian Champions Trophy में भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड को 13-0 से हराया

Gurjit Kaur के पांच गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को यहां Asian Champions Trophy के अपने पहले मैच में थाईलैंड को 5-0 से करारी शिकस्त दी. गुरजीत ने मैच के दूसरे मिनट में ही पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला जबकि वंदना कटारिया ने पांच मिनट बाद दूसरा गोल दाग दिया.

Asian Champions Trophy पहला क्वार्टर समाप्त होने तक लिलिमा मिंज ने 14वें मिनट में भारत के लिये तीसरा गोल कर दिया जबकि गुरजीत और ज्योति ने 14वें और 15वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल करके स्कोर 5-0 कर दिया.

भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी दबदबा बनाये रखा. अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण कर रही राजविंदर कौर ने 16वें मिनट में मैदानी गोल किया तो गुरजीत ने 24वें मिनट में अपना तीसरा गोल दागा. इसके तुरंत बाद लिलिमा ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला.

गुरजीत ने 25वें मिनट में एक और गोल किया जिससे भारत मध्यांतर तक 9-0 से आगे था. भारत ने आगे भी थाइलैंड को कोई मौका नहीं दिया और लगातार हमले किये. ज्योति ने 36वें मिनट में गोल करके भारत के गोल की संख्या में दोहरे अंकों में पहुंचायी जबकि सोनिका ने 43वें मिनट में मैच का अपना पहला गोल किया.

Asian Champions Trophy क्वार्टर में भी कहानी नहीं बदली और भारत ने आक्रमण जारी रखा. थाईलैंड ने हालांकि इस बीच कुछ अच्छे बचाव किये. मोनिका ने 55वें मिनट में गोल किया जबकि इसके तीन मिनट बाद गुरजीत ने पेनल्टी कार्नर पर अपना पांचवां और भारत के लिये 13वां गोल किया.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =