जिला अस्पताल व नगरपालिका का औचक निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। प्रमुख सचिव ने औचक निरीक्षण से जिला अस्पताल प्रशासन मे हडकम्प मच गया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव/आयुक्त एवं निबन्धक सहकारिता विभाग एवं सार्वजनिक उद्यम उ.प्र.एमवीएस रेडडी ने जिला एवं महिला अस्पताल परिसर का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने जिला अस्पताल के विभिन्न विभागो व वार्डो का निरीक्षण किया। जनपद मे दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी एमवीएस रेडडी ने बीती शाम जिला पंचायत सभागार मे विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यो मे तेजी लाई जाए। उन्होने बैठक के दौरान विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओ की समीक्षा की थी। दो दिवसीय जनपदीय दौरे के दौरान प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी श्री रेडडी ने जिला पुरूष एवं महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव के औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन मे हडकम्प मचा रहा। प्रमुख सचिव ने औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न विभागो एवं वार्डो का भ्रमण किया तथा मरीजों व उनके तीमारदारो से बात कर व्यवस्थाओं सम्बन्धी जानकारी ली। इस दौरान मरीजो व उनके तीमारदारो ने प्रमुख सचिव श्री रेडडी को संतोषजनक जवाब दिया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ डीएम राजीव शर्मा, एडीएम प्रशासन अमित सिह, नगर मजिस्टै्रट अतुल कुमार,सीएमओ डा.आर.एस.मिश्रा, सीएमएस डा.पंकज कुमार, महिला सीएमएस डा.अमीता गर्ग सहित समस्त चिकित्साधिकारी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर, प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी एमवीएस रामी रेडडी ने नगर पालिका परिषद के सभागार मे समीक्षा बैठक के उपरांत पालिका के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनपद के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव/आयुक्त एवं निबन्धक सहकारिता विभाग एवं सार्वजनिक उद्यम उ.प्र.एमवीएस रामी रेडडी ने आज सुबह जिला एवं महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के पश्चात दोपहर के समय नगर पालिका पहुंचे तथा पालिका सभागार मे आयोजित समीक्षा बैठक के उपरान्त पालिका परिसर का भ्रमण किया तथा इस दौरान उन्होने पालिका के कई कार्यालयो का निरीक्षण कर जानकारी हासिल की एवं मौके पर मौजूद अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रमुख सचिव के आकस्मिक निरीक्षण से पालिका प्रशासन मे हडकम्प मचा रहा। इस दौरान प्रमुख सचिव सहकारिता श्री रेडडी के साथ जिलाधिकारी राजीव शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार व पालिका परिषद के अधिकारीगण मौजूद रहे।

good article.