उत्तर प्रदेश

Jalaun News: छोटे भाई की विधवा पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध बनाने का प्रयास,विरोध पर हत्या

Jalaun News: उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रगेदा की वंदना के पति की एक साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद महिला अपनी ससुराल में ही रह रही थी, लेकिन उसका जेठ उस पर बुरी नीयत रखता था। बीती 17 अक्टूबर को जेठ ने अपने छोटे भाई की विधवा पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध बनाने का प्रयास किया।

जिसका महिला ने जोरदार ढंग से विरोध किया तो वासना में अंधे जेठ ने महिला के सिर पर लाठी से वार कर दिया जिसमें महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद शातिर दिमाग जेठ ने अपनी कारगुजारियों पर पर्दा डालने की नीयत से महिला के शव को जंगल में ले जाकर केमिकल डालकर जला दिया।

छोटे भाई के न रहने पर उसकी विधवा बीवी के साथ उसके जेठ ने अवैध सम्बन्ध बनाने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर जेठ ने महिला के सिर पर लाठी से प्रहार कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं सबूत मिटाने के लिए जेठ ने केमिकल डालकर शव को जला डाला। महिला के पुत्र ने घटना की जानकारी महिला के भाई को दी, जिसके बाद हत्या के राज से पर्दा उठा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

महिला की मौत की जानकारी होने पर जब महिला के मायके वाले उसकी ससुराल पहुंचे, तो महिला के 8 वर्षीय बच्चे ने मामा से सांत्वना पाकर इस हत्या का राजफाश कर दिया। जिस पर महिला के घर वाले सन्न रह गए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 5 =