उत्तर प्रदेश

Faizabad रेलवे जंक्शन अब कहलाएगा Ayodhya Cantt

योगी सरकार ने Faizabad रेलवे जंक्शन  का नाम बदल दिया है। अब यह अयोध्या कैंट (Ayodhya Cantt) के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसका आदेश भी कर दिया है।पिछले साल ही 15 अक्टूबर, 2020 को ही भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने फैजाबाद जंक्शन  का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने के लिए मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र सौंपा था जिसके बाद राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार को एक पत्र भी लिखा था।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के गठन के बाद अगले साल ही यानी 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि फैजाबाद को अयोध्या जिले के नाम से जाना जाएगा। 6 नवंबर, 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या करने को अपनी मंजूरी दे दी थी लेकिन अब तक रेलवे स्टेशन फैजाबाद के नाम से ही जाना जाता था।

 पहले भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गांव  नगला चंद्रभान  रेलवे स्टेशन का नाम बदल चुकी है। इसी तरह रेलमंत्रालय यूपी के इलाहाबाद स्टेशन का नाम  बदलकर प्रयागराज कर चुका है। साथ ही इससे जुडे़ चार स्टेशनों के भी नाम बदले जा चुके हैं।

बदलाव के बाद अब इलाहाबाद जंक्शन का नाम प्रयागराज जंक्शन, इलाहाबाद सिटी का नाम प्रयागराज रामबाग, इलाहाबाद छिवकी का नाम प्रयागराज छिवकी और प्रयागघाट का नाम बदलकर अब प्रयागराज संगम हो गए है।

लखनऊ के आलमनगर स्टेशन का नाम बदलने की कवायद चल रही है। इसे लेकर स्थानीय भाजपा सांसद कौशल किशोर ने केन्द्रीय रेलमंत्री से आग्रह किया है। उन्होंने आलमनगर स्टेशन का नाम बुधेश्वरधाम   रखने की मांग की है। इसके लिए मोहनलालगंज के सांसद व केंद्र सरकार में मंत्री कौशल किशोर केन्द्रीय रेल मंत्री को एक पत्र लिख चुके हैं।

अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि रामचरित मानस के अनुसार जब सीता मां का वनगमन हुआ तो उन्होंने इसी स्थान पर भगवान शंकर की पूजा की थी। यह पूरा स्थान बुद्धेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्ध है । जहां पर हर बुधवार को एक बडा मेला लगता हैं। प्रदेश सरकार ने भी इस क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने का फैसला लिया है।

रेलवे स्टेशन मानक नगर रेलवे स्टेशन पर भी ऊंचाई वाले तीन नए प्लेटफार्म के साथ इसका विकास किया जा रहा है। रेलवे बोर्ड आलमनगर स्टेशन के लिए 10 और मानकनगर स्टेशन के लिए 25 करोड़ रूपए दे चुका है। लखनऊ के आलमनगर समेत अन्य स्टेशनों के विकास का काम तेजी से किया जा रहा है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15097 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 6 =