उत्तर प्रदेश

Jalaun News: शस्त्र पूजा के दौरान प्रधान द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में वृद्ध की गोली लगने से मौत

Jalaun News: सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम गदेला गांव के प्रधान संजय सिंह सेंगर (Pradhan Sanjay Singh Sengar) अपने अन्य साथियों के साथ दशहरा के पर्व पर देर रात्रि को शस्त्र पूजन कर रहे थे, उसी दौरान संजय दूसरे की लाइसेंसी दोनाली बंदूक लेकर हर्ष फायरिंग करने लगे

जिससे वहां मौजूद 65 वर्षीय वृद्ध लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव को पेट में गोली लग गई, वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली लगने से पूजन के दौरान अफरा-तफरी मच गई।वहां मौजूद लोगों ने तत्काल वृद्ध को उठाकर गाड़ी से उरई जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

लेकिन वृद्ध की तब तक मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद सिरसा कलार पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली।इस मामले में जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को शस्त्र पूजन के दौरान यह हादसा हुआ है

जिसमें गांव के प्रधान संजय सेंगर ने दूसरे की लाइसेंसी दुनाली बंदूक लेकर फायरिंग की। इस फायरिंग में लक्ष्मीकांत की गोली लगने से मौत हुई है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है 

P.K. Tyagi

प्रमोद त्यागी (अधिवक्ता) विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय स्तर के समिति सदस्य हैं। वे टीम समन्वय, प्रकाशित समाचार सामग्री, और भविष्य की संबद्धता/पंजीकरण के लिए जिम्मेदार हैं। सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक समन्वय के प्रति प्रतिबद्ध, पूर्व संपादक के रूप में, उन्होंने समाचार सामग्री की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित की है।

P.K. Tyagi has 115 posts and counting. See all posts by P.K. Tyagi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 18 =