फिल्मी चक्कर

कंगना रनौत ने नो-मेकअप वाली फोटो शेयर कर खुद को बताया पहाड़ी

कंगना रनौत इन दिनों कई तरह के विवादों को लेकर चर्चा में है. वह ट्विटर के जरिए शिवसेना, महाराष्ट्र सरकार, बीएमसी, एक्ट्रेस जया बच्चन और उर्मिला मातोंडकर के खिलाफ बयानबाजी कर रही हैं.

तमाम विवादों के बीच कंगना थोड़ा रिलेक्स नजर आ रही हैं. मुंबई में कुछ वक्त बितान के बाद वह अपने घर मनाली पहुंच गई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर नो मेकअप लुक वाली एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में धूप उनके चेहरे पर पड़ रही है.

 

शूटर दादी चंद्रो तोमर ने बीएमसी, शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार के साथ हुए विवाद के दौरान समर्थन कर चुकी हैं. इस पोस्ट में उन्होंने कमेंट किया,”कंगना”. इसके साथ उन्होंने ताली बजाते हुए इमोजी को शेयर किया.

इनके अलावा टीवी एक्ट्रेस और मॉडल रुमा शर्मा ने भी दिल और आंखों में प्यार लिए स्माइली का इमोजी कमेंट में किया

कंगना ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,”सूरज पहाड़ों को चूमता हुआ.” तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह पीठ के बल लेटी हुई हैं और सूरज की रोशनी उनके चेहरे पर पड़ रही है और वह ये सेल्फी ले रही हैं.

उन्होंने गहरे नीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है. उनके बाल खुले हुए हैं. उन्होंने कोई भी मेकअप नहीं हुआ है. कंगना रनौत की इस तस्वीर पर शूटर दादी चंद्रो तोमर ने भी कमेंट किया है.

Kangnainsta |

एक्टर सिद्धार्थ अरोड़ा ने कंगना रनौत की इस तस्वीर पर कमेंट किया. वह कंगना की लड़ाई में साथ होने का दावा कर रहे हैं और उनका समर्थन कर रहे हैं.

उन्होंने कंगना की पोस्ट पर कमेंट कर लिखा,”आप लड़ाई जारी रखो, मैं आपके साथ हूं.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − four =