उत्तर प्रदेश

Kanpur Viral News-गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं ने कर्मचारी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया,पुलिस की मामले को दबाने की कोशिश

Kanpur Viral News:  रावतपुर थाना क्षेत्र के काकादेव के साईं निवास गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं ने कर्मचारी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। हॉस्टल में काम करने वाले कर्मचारी ऋषि के मोबाइल पर छात्राओं का अश्लील वीडियो पाया गया था।

जिसके बाद छात्राओं ने थाने में हंगामा किया और आरोप लगाया है, कि रावतपुर थाने की पुलिस मामले को दबाने में जुटी और छात्राओं को मीडिया से बात नहीं करने दी जा रही है।

कानपुर के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं और वहां पर काम कर रहे एक कर्मचारी से जुड़ा है। नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने थाने पहुंचकर शिकायत की कि आरोपी कर्मचारी छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाता है। लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी, जिसके बाद हॉस्टल की कई छात्राएं थाना पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया।

जब छात्राएं थाने के बाहर हंगामा करी थी, तभी उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली और एसीपी के पहुंचने के बाद मामला बढ़ गया और तब इस्पेक्टर ने हॉस्टल के कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है।

काकादेव के तुलसी नगर का यह हॉस्टल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी का है। इस हॉस्टल में करीब 60 छात्राएं और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। इस केस का आरोपी ऋषि हॉस्टल में आठ साल से काम करता है।

हॉस्टल में रहने वाली नीट तैयारी कर रही छात्रा ने सबसे पहले यह आरोप लगाया और उसके बाद कई छात्राएं उसके साथ हो गईं इस पूरे मामले में पुलिस ने जब कर्मचारी को हिरासत में लिया और उसके मोबाइल को जब्त कर लिया और उसके मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =