उत्तर प्रदेश

Banda News: पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

Banda News:  पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन पांच मंजिला बिल्डिंग में काम कर रहे एक मजदूर की बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

घटना की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी नगर अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि बिल्डिंग में काम कर रहे मजदूर मुकेश 26 पुत्र मूलचंद निवासी ग्राम बसवारा थाना मुस्कुरा जिला हमीरपुर की पांचवी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। इस बारे में मृतक के भाई सुशील ने बताया कि मुकेश यहां पिछले 3 महीने से काम कर रहा है और महोबा जनपद के रहने वाले ठेकेदार रमेश के अंडर में काम कर रहा था।

 लिफ्ट के जरिए सीमेंट का मसाला ऊपर पहुंचाया जा रहा था। मुकेश उस समय पांचवी मंजिल में था। अचानक वह इमारत से गिर गया जिस की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे हैं। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है । परिजनों ने यह भी बताया कि ठेकेदार द्वारा सहायता के रूप में साढे तीन लाख की धनराशि दी गई है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − eight =