Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कपिलदेव ने सड़क का शिलान्यास किया

मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के गणमान्य लोगों व पार्टी पदाधिकारियो की मौजूदगी मे केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान व मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने सडक का शिलान्यास किया तथा श्री जैन मंदिर मे भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन किए।

उल्लेखनीय है कि जानसठ रोड स्थित कालोनी सुरेन्द्र नगर की सडक पिछले कुछ समय काफी क्षतिग्रस्त थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह सुरेन्द्र नगर पहुंचे केन्द्री य राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान व मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से सुरेनद्र नगर मे सडक का शिलान्यास किया।

जिसके पश्चात केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान व मंत्री कपिलदेव अग्रवाल तथा डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने सुरेन्द्र नगर स्थित जैन मंदिर भगवान श्री पार्श्वनाथ के दर्शन किए। इस अवसर पर भाजपा नेता राजीव गर्ग, सुनील शर्मा, सुनील बालियान,महेश बंसल, महेश चौहान,सत्यप्रकाश, विजय त्यागी, प्रवेश त्यागी,डा.आर.एन.त्यागी, नीरज खन्ना आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 19 =