फिल्मी चक्कर

करीना कपूर खान ने शेयर की बेटे जहांगीर अली खान की तस्वीर

करीना कपूर खान और सैफ अली खान पिछले कुछ दिनों से फिर से विवादों में घिरे हुए हैं. ये विवाद उनके दूसरे बेटे जेह का पूरा नाम सामने के बाद से हुआ है. उनका पूरा नाम जहांगीर अली खान है. विवादों के बीच करीना कपूर खान ने बेटे जेह की एक तस्वीर आज सुबह शेयर की है. 

करीना कपूर ने ये तस्वीर अपने ब्रेकफास्ट के दौरान ली है. इसमें जेह भी दिखाई दे रहे हैं. करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस तस्वीर को शेयर किया है. इस तस्वीर में चेरी टमाटर के साथ एवोकैडो टोस्ट की प्लेट दिखाई दे रही है. 

 

इसके आगे, जेह एक हाथ में जिराफ खिलौना पकड़े हुए अपनी वंजी में आराम करते हुए दिखाई दे रहे हैं. करीना कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “सोफी द जिराफ के साथ नाश्ता.” करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान ने इस साल फरवरी में जेह का वेलकम किया. उनका एक चार साल का बेटा तैमूर भी है. 

जेह का पूरा नाम, जहांगीर अली खान है, इसका खुलासा उन्होंने अपनी किताब करीना ‘कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबिल’ के लॉन्च के दौरान कहा. वह फिल्ममेकर करण जौहर के साथ सोशल मीडिया पर किताब लॉन्च कर रही थीं. बेटे का नाम सामने आने के बाद से पूरे परिवार को ट्रोल किया जा रहा है. कई लोग उनके नाम पर आपत्ति जता रहे हैं और मुगल सम्राट जहांगीर से तुलना कर रहे हैं.  

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 7 =