फिल्मी चक्कर

लिपलॉक करती दिखीं सारा

 Untitled 4 2 |सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ का टीजर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में सारा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट नज़र आएंगी. सोशल मीडिया के जरिए 1 मिनट 39 सेकेंड का टीजर रिलीज किया गया. इस फिल्म में लव स्टोरी दिखाई गई है जो 2013 में केदरानाथ में आई भयावह बाढ़ के बैकग्राउंड में बनी है.  इस टीजर में सिर्फ विजुअल और म्यूजिक हैं लेकिन एक भी डायलॉग नहीं है. टीजर में लिखा है, ”इस साल प्रकृति के क्रोध का सामना और साथ होगा प्यार…”

इस फिल्म में सारा एक ग्रामीण लड़की की भूमिका में हैं. उनका लुक बहुत ही साधारण है. टीजर में वो बहुत ही खूबसूरत लगी हैं.टीजर को देखकर ऐसा लग रहा है कि सुशांत सिंह के साथ सारा की बहुत ही रोमांटिक केमेंस्ट्री देखने को मिलेगी. अपनी डेब्यू फिल्म में सारा अली खान का सुशांत के साथ लिपलॉक सीन भी है.टीजर से पहले आज एक पोस्टर भी रिलीज किया गया. डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि कोई भी आपदा प्यार को नहीं हरा सकती. पोस्टर में आप देख सकते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत पीठ पर सारा अली खान को लेकर पहाड़ों पर चढ़ते हुए नज़र आ रहे हैं.सारा अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ”मैं उतनी ही उत्साहित हूं जितनी इस तस्वीर में दिख रही हूं.’

https://www.instagram.com/p/BpjGBA-H1-R/?utm_source=ig_embed

‘कुछ समय पहले इस बारे में बताते हुए डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने कहा, ”मैंने कई बार वैष्णो देवी की यात्रा की है और इस दौरान मैंने कई यात्रियों को भगवान की खोज में इन कठिन पहाड़ों की चढ़ाई करते देखा है. 2013 में आई बाढ़ की घटना कभी मेरे दिमाग से नहीं जाती. इस दौरान ऐसी ऐसी कहानियां सुनने मिली जो समान रूप से विनाशकारी थी. मुझे उस पृष्ठभूमि से आगे बढ़ते हुए एक फिल्म तैयार करनी पड़ी. मेरा मानना है कि यह सबसे महत्वपूर्ण कहानियों में से एक है जो मैं आधुनिक भारत के लिए कह सकता हूं.” ये फिल्म सात दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

One thought on “लिपलॉक करती दिखीं सारा

  • I do agree with all of the ideas you’ve presented in your post. They are very convincing and will definitely work. Still, the posts are too short for newbies. Could you please extend them a bit from next time? Thanks for the post.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + twelve =