फिल्मी चक्कर

बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाल मचा रही है KGF Chapter 2

KGF: Chapter 2 एक सप्ताह के बाद बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. 15 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म ने बुधवार (20 अप्रैल) को शानदार कलेक्शन कर प्रभास और तमन्ना भाटिया स्टारर एसएस राजामौली की बाहुबली की लाइफटाइम ग्रॉस इनकम को भी पीछे छोड़ दिया. वहीं 7वें दिन भी इसमें शानदार ग्रोथ देखने को मिली है.

शुरुआती सप्ताह में फिल्म ने 700 करोड़ के क्लब में एंट्री मारी थी और इसी के साथ फिल्म ने ‘बाहुबली2’ (Baahubali 2) सहित बॉलीवुड की ‘दंगल’, ‘वॉर’, ‘सुल्तान’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘धूम 3’ जैसी न जाने कितनी ही ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मात दी है. इन सभी फिल्मों को ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने न सिर्फ वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में बल्कि हिंदी वर्जन (KGF 2 Hindi version) से भी पछाड़ा है. 

यश (Yash KGF) की ‘KGF: चैप्टर 2’ साल की एक और सफल फिल्म बन गई है. बात अगर इसके 8वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (KGF2 Box Office day8) को लेकर करें तो बताया जा रहा है कि आज से 750 करोड़ के आंकड़े को छूएगी. आज के शुरुआती रुझानों को देख ये अनुमान लगाया गया है कि अकेले फिल्म का हिंदी वर्जन 8वें दिन में 16 करोड़ रुपए का कारोबार कर सकता है. वहीं 30 करोड़ के करीब ये दुनिया भर की सभी भाषाओं से कलेक्ट कर सकती है. इस तरह से ये आज 750 करोड़ या इससे ज्यादा का बिजनेस कर सकती है. ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्विटर पर लिखा और कहा, ‘देशभर से #KGFChapter2 हिंदी के लिए 8वें दिन का शुरुआती अनुमान 16 करोड़ है…’

यश की ‘KGF: चैप्टर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाल मचा रही है. 20 अप्रैल को ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबलन के एक ट्वीट में कहा गया था कि फिल्म ने दुनिया भर में 6 दिनों में 676.80 करोड़ रुपये कमाए थे. उन्होंने ट्वीट में लिखा है, ‘# KGFChapter2 वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस श्लो डाउन को फिलहाल रिफ्यूज कर सकता है.

फिल्म ने दिन 1 – 165.37 करोड़, दिन 2 – 139.25 करोड़, दिन 3 – 115.08 करोड़, दिन 4 – 132.13 करोड़, दिन 5 – 73.29 करोड़, दिन 6 – 51.68 करोड़, टोटल – 676.80 करोड़ कमाए हैं, जो कि कि सबसे बड़ा ग्रॉसर है..’

जबकि सातवें दिन 42 करोड़ जो कि अनुमानित हैं. वहीं अगर इसमें 8वें दिन के अनुमानित आंकड़े 30 करोड़ जोड़ दिए जाएं तो फिल्म ने 750 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. वीकेंड पर फिल्म 1000 करोड़ के क्लब को आसानी से छू लेगी, चूंकि शनिवार-रविवार को थिएटर्स में ज्यादा क्राउड देखने को मिलता है. फिल्म में यश के साथ श्रीनिधि लीड एक्ट्रेस हैं जबकि रवीना टंडन, प्रकाश राज और संजय दत्त सपोर्टिंग किरदार में हैं. इनके अभिनय को भी खूब सराहा जा रहा है.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =