खतौली- मिल केन यार्ड के निकट राजवाहे में शव मिला
खतौली। राजवाहे मे अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देख दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह क्षेत्रिय लोग मार्निग वॉक/खेती कार्यो के लिए जंगल की और जा रहे थे कि Sugar मिल केन यार्ड के निकट राजवाहे की पुलिया के पास एक शव राजवाहे मे पडा हुआ था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मौके पर मौजूद ग्रामीणो का कहना है कि उक्त व्यक्ति बीते कई दिनो से आसपास घूम रहा था और काम की तलाश मे था, माना जा रहा है। कि उसकी मौत दौरे अथवा ठण्ड के कारण हुई है।
पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।

