Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान चलाया

Mobile Connection Verifiers From Pune Held | Ahmedabad News ...मुजफ्फरनगर। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने जनपद के विभिन्न स्थानो पर सघन चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान काटे। पुलिस की इस कार्यवाही से बिना किसी जरूरी कार्य के इधर-उधर घूम रहे वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा।

कोविड 19 के बढते प्रभाव के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा नागरिको के सवास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही हैं। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस ने विभिन्न चौराहो व बाजारो मे वाहन चैकिग की।

शहर कोतवाल अनिल कप्परवान की मौेेजूदगी मे शामली रोड पर वाहन चैकिंग की। इंस्पैक्टर डी.के.त्यागी के निर्देशन मे पुलिसकर्मियो ने अस्पताल चौराहा व कच्ची सडक आदि क्षेत्रो मे वाहन चैकिंग की।

वहीं दूसरी और नई मन्डी कोतवाली प्रभारी दीपक चतुर्वेदी की मौजूदगी मे अलमासपुर चौराहा, भोपा रोड,चौडी गली आदि अनेक स्थानो पर वाहन चैकिंग की गई। पुलिस ने बिना किसी जरूरी कार्य के बाईक पर घूम रहे व्यक्तियो को रोक कर उनके वाहनो के कागजात चैक किए तथा कई वाहनो के चालान काटे।

आरआरएफ व पुलिस के जवानो ने हॉटस्पॉट सील किए गए एरिया मे किया फ्लैग मार्च
खतौली। आरआरएफ व पुलिस के जवानो ने हॉटस्पॉट सील किए गए एरिया मे किया फ्लैग मार्च। आला अधिकारियो के निर्देश पर जनपद मे सख्ती बढाई गई।

कोविड 19 के बढते प्रभाव के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन की और से विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही हैं। डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते सीओ आशीष प्रताप सिह व इंस्पैक्टर संतोष सिह की मौजूदगी मे आरआरएफ व पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान सीओ व इंस्पैक्टर ने सभी से नागरिको से अपने घरो मे ही रहने की अपील की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21476 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 20 =