Kushinagar News: आए दिन पति पत्नी में होता था झगड़ा, शराबी ने पत्नी और दो बच्चों को पेट्रोल डाल जलाया
Kushinagar News: फर्द मुंडेरा गांव में शराबी पति ने अपनी पत्नी व दो बच्चों पर पेट्रोल फेंक कर आग लगा दिया। जबकि उस समय पत्नी और बच्चे सो रहे थे। इस घटना में पत्नी की जलने से मौत हो गई और दोनों बच्चे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं।
रामसमुझ साहनी कल रात शराब के नशे में सभी हैवानियत की सीमाएं लांघते हुए सो रही पत्नी और बच्चों पर पेट्रोल फेंककर आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद रामसमुझ फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तथा तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायलों को स्थानीय अस्पताल में भिजवाया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वहां के चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही डाक्टरों ने सुभावती को मृत घोषित कर दिया दोनों बच्चों मुस्कान 10 वर्ष और 4 वर्ष मेडिकल कॉलेज में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं।
फर्द मुंडेरा गांव में रामसमुझ अपनी पत्नी सुभावती व बच्चो के साथ रहता था। रोजी-रोटी का साधन मजदूरी था। ग्रामीणों की माने तो आए दिन पति पत्नी में झगड़ा होता था ।रामसमुझ नशे का आदी था। तीन दिन पूर्व पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी के साथ साथ मारपीट भी हुई और रामसमुझ पत्नी और बच्चों को जिंदा जलाने की धमकी देकर कहीं चला गया ।
गुरुवार को आधी रात के करीब रामसमुझ गैलन में पेट्रोल लेकर आया और कमरे में सो रहे पत्नी और बच्चों पर खिड़की के रास्ते फेंक कर आग लगा दिया, जिसमें तीनों बुरी तरह जल गए इस घटना में पत्नी की मौत हो गई और घटना को अंजाम देने के बाद रामसमुझ फरार हो गया।

