उत्तर प्रदेश

Siddharthnagar News: बेवां हुसैन व तुरकौलिया के सिवान में पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने की आत्महत्या

Siddharthnagar News: डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बेवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे बेवां हुसैन व तुरकौलिया के सिवान में सुबह करीब 10 बजे एक व्यक्ति जलता हुआ देख लोगों में हड़कंप मच गया। खुले आसमान में अचानक आदमी को जलता हुआ देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

स्थानीय लोग इकट्ठा हुए फिर लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई साथ ही आग को बुझा कर उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा ले जाया गया। जहां व्यक्ति की पहचान‌‌ मुगले आजम पिता जिन्ना ग्राम राम भटगंवापांडे थाना गोल्हौरा के रूप में हुआ।

जानकारी के अनुसार मृतक की ससुराल ग्राम तुरकौलिया थाना डुमरियागंज  में है। इसकी शादी ग्राम तुरकौलिया के वली उल्लाह पुत्री शफीकउन्नीसा से हुई थी। कल रात पति पत्नी में कुछ झगड़ा हुआ, जिसको लेकर पत्नी ने कल शाम को ही अपने पिता के घर तुरकौलिया आ गई थी।

पति सुबह को तुरकौलिया गांव अपने निजी वाहन मोटर साइकिल से ससुराल आया दोनों में फिर कुछ कहासुनी हुई। जिसको लेकर तुरकौलिया वर्मा हुसैन के सिवान में व्यक्ति ने अपने आप को पेट्रोल छिड़कर जलाने का प्रयास किया।

इसे कुछ लोगों ने देखकर शोर करना शुरू किया और जलती हालत चलते हुए खुद सीएचसी बेवा (CHC Bewa) पंहुचा। जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बस्ती के लिए रैफर कर दिया।

जहां इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक अपने पीछे चार लड़के व एक लड़की को छोड़ कर चला गया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जब इस सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष वकील पाण्डेय से बात की गई तो उनका कहना था की घटना की जानकारी है और छानबीन की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 5 =