वैश्विक

Lata Mangeshkar Demise: अंतिम सफर पर लता दी, दी गई सुरमई श्रद्धांजलि

92 साल की उम्र में Lata Mangeshkar ने रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद से पूरा देश शोक में डूबा है।लेकिन इस दुख ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से लगातार सभी बड़े नेता से लेकर पूरा बॉलिवुड उनकी अंतिम विदाई में पहुंच रहा है।

 देश की मशहूर गायिका और भारत रत्न से सम्मानित हुई लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को आज सुरमई श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि समारोह में प्रयागराज के सभी धर्मों के लोग साथ ही साथ अलग-अलग वर्गो के लोगों ने हवन पूजन करके और लता मंगेशकर के द्वारा गाए गए गीतों को गुनगुना कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

हवन पूजा में उनकी आत्मा को शांति मिले साथ ही साथ परिवार के लोगों को इस मुश्किल घड़ी में हौसला मिल सके इसके लिए मंत्रों का जाप भी किया गया। खास बातचीत करते हुए लोगों ने कहा कि कल ही बसंत पंचमी का दिन था और आज सुबह उनका चले जाना बेहद दुखद है। उनकी कमी कोई भी पूरी नहीं कर सकता है। हालांकि उनके द्वारा गाये गए गीत यादों में हमेशा रहेंगे।

2 दिन के लिए राष्ट्रीय शोक घोषित

गौरतलब है कि सरकार ने भी 2 दिन के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। पूरे देश के लोगों को आज गहरा दुख पहुंचा है जैसे ही मुंबई के एक अस्पताल से यह सूचना आती है कि अब हमारे बीच सुरों के सरताज और भारत रत्न से सम्मानित हुई मशहूर गायिका लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं हैं या कहे कि उनकी मृत्यु हो गई है तो सभी वर्गों के लोगों को बड़ा सदमा लगा है।

केंद्रीय सरकार ने भी 2 दिनों तक राष्ट्रीय शोक की घोषणा कर दी है इसके साथ ही साथ राजनीतिक गलियारा हो, मनोरंजन का क्षेत्र हो, खेल जगत हो, शिक्षा विभाग हो या फिर देश के डॉक्टर और इंजीनियर हो सभी लोगों ने ट्वीट के माध्यम से उन पर गहरा दुख जताया है।

 लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया

इसी कड़ी में संगम शहर प्रयागराज में भी अलग-अलग वर्गों के लोगो ने उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन पूजा करके और सभी लोगों ने उनके द्वारा गाए हुए गीतों को गुनगुना करके श्रद्धांजलि अर्पित की है। जब से वह जन्म ली है तब से वह लता जी के द्वारा गाए हुए गीतों को ही सुनती आ रही है और आज जैसे ही पता चला कि वह अब दुनिया में नहीं है तब उन्हें काफी पीड़ा हुई

वह अब उनके गीतों को ही सुनकर के उनके जीवित रहने का एहसास करेंगी। इसी कड़ी में प्रतिमा का भी कहना है कि वह बेहद दुखी हैं और भगवान से प्रार्थना कर रही हैं कि वह जहां भी रहे खुश रहें।

Lata Mangeshkar के निधन पर बीजेपी ने अपना घोषणापत्र किया स्थगित

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − one =