Ludhiana कोर्ट ब्लास्टः बम लगाने वाले के ही उड़े चीथड़े..
Ludhiana जिला अदालत में हुए भयंकर विस्फोट में एक शख्स की जान चली गई थी वहीं 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जांच के आदेश दिए हैं। इसे आईईडी ब्लास्ट बताया जा रहा है। जोरदार धमाके में शौचालय में मौजूद शख्स के चीथडे उड़ गए वहीं आसपास से गुजर रहे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि जिस शख्स की मौत हुई है, वही बम प्लांट कर रहा था।
#लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर धमाका हुआ है,
हम जांच कर रहे हैं। इस धमाके में एक की मौत हुई है और दो लोग घायल हुए हैं। हमने फॉरेंसिक टीम को बुलाया है: गुरप्रीत सिंह भुल्लार, सीपी, लुधियाना,पंजाब https://t.co/ZKnIgUdNFc pic.twitter.com/ejvqYGG19W— News & Features Network (@mzn_news) December 23, 2021
विस्फोट इतना भयंकर था कि आसपास की दीवारें भी उड़ गईं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी राज्य से घटना की रिपोर्ट मा्ंगी है। घटना के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
#Ludhiana कोर्ट परिसर के अंदर विस्फोट के बाद पंजाब पुलिस. दो लोग मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। #PunjabPolice pic.twitter.com/m7iBUhOJ7f
— News & Features Network (@mzn_news) December 23, 2021
अस्पताल में भर्ती ऐडवोकेट कुलदीप सिंह मंड (50 साल) औऱ संदीप कौर (31 साल) भी घायल होने वालों में से हैं। कुलदीप सिंह कोर्ट परिसर में ही फोटोस्टेट की दुकान चलाते हैं।Ludhiana कोर्ट में वकीलों की हड़ताल की वजह से आजकल लोग कम ही आ रहे थे। इसलिए विस्फोट की वजह से होने वाला नुकसान भी कम हो गया।

