वैश्विक

Ludhiana कोर्ट ब्लास्टः बम लगाने वाले के ही उड़े चीथड़े..

Ludhiana जिला अदालत में हुए भयंकर विस्फोट में एक शख्स की जान चली गई थी वहीं 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जांच के आदेश दिए हैं। इसे आईईडी ब्लास्ट बताया जा रहा है। जोरदार धमाके में शौचालय में मौजूद शख्स के चीथडे उड़ गए वहीं आसपास से गुजर रहे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि जिस शख्स की मौत हुई है, वही बम प्लांट कर रहा था।

विस्फोट इतना भयंकर था कि आसपास की दीवारें भी उड़ गईं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी राज्य से घटना की रिपोर्ट मा्ंगी है। घटना के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

अस्पताल में भर्ती ऐडवोकेट कुलदीप सिंह मंड (50 साल) औऱ संदीप कौर (31 साल) भी घायल होने वालों में से हैं। कुलदीप सिंह कोर्ट परिसर में ही फोटोस्टेट की दुकान चलाते हैं।Ludhiana कोर्ट में वकीलों की हड़ताल की वजह से आजकल लोग कम ही आ रहे थे। इसलिए विस्फोट की वजह से होने वाला नुकसान भी कम हो गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + six =