वैश्विक

Malappuram: चोरी के संदेह में बिहारी मजदूर की पाइप एवं डंडों से पीट-पीटकर हत्या

Malappuram पुलिस ने चोरी के संदेह में बिहार के 36 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने के सिलसिले में रविवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने कहा कि कोंडोट्टी के समीप एक मकान के ‘सनशेड’ (छतरी) से गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने राजेश मांझी (36) को पीट-पीटकर मार डाला था. 

Malappuram पुलिस ने कहा, ‘स्थानीय लोगों का दावा है कि शनिवार को रात करीब साढ़े बारह बजे वह एक मकान के सनशेड से गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर बांध दिया एवं बुरी तरह पीटा.’ पुलिस ने उसकी हत्या के सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.

Malappuram के पुलिस प्रमुख सुजीत दास ने मीडिया से कहा कि राजेश पर हमले का सबूत है. उन्होंने कहा, ‘आरोपियों ने सबूत नष्ट करने की कोशिश की. उन्होंने सीसीटीवी दृश्यों को मिटाने की चेष्टा की. हम सबकुछ बरामद कर रहे हैं. फिलहाल सबूतों को नष्ट करने की कोशिश करने को लेकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.’ उन्होंने यह भी कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, राजेश चोरी करने के इरादे से उस इलाके में मौजूद था.

Malappuram पुलिस के मुताबिक, इस वारदात के सिलसिले में भादंसं (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसकी जांच के लिए विशेष जांच दल बनाया गया है. पुलिस का कहना है कि बिहार के इस व्यक्ति (राजेश) को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया. उसने कहा कि आरोपियों ने प्लास्टिक के पाइप एवं डंडों से उसे पीटा था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =