Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: श्रीराम पॉलिटेक्निक विभाग द्वारा किया गया टैक्नोवेशन-2023 का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के पॉलिटेक्निक विभाग द्वारा ‘टैक्नोवेशन-2023’ का आयोजन किया गया जिसमें छात्र/छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई तथा स्वयं के द्वारा तैयार किये गये मॉडल्स का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के संस्थापक चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

इस प्रदर्शनी में पॉलिटेक्निक विभाग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र/छात्राओं ने तकनीकी योग्यता का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में अनेकों वर्किंग टेक्निकल मॉडल को प्रदर्षित किया।

इस अवसर पर जहां एक ओर मैकेनिकल इंजी0 विभाग द्वारा जूसर मशीन, स्क्रू-जैक, पेपर कटिंग मशीन आदि, सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा स्मार्ट सिटी, हाइड्रॉलिक-डैम, डिजाइनिंग एयरपोर्ट आदि तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा स्टीम पावर प्लांट, थ्री फेज प्रोटेक्षन सिस्टम आदि मॉडल प्रदर्शित किये गये। इन सभी में जूसर मशीन, स्टीम पावर प्लांट, वायरलेस ट्रांसमिशन वायरलेस चार्जर मुख्य आकर्षण को केन्द्र रहे।

इस श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मैकेनिकल विभाग के तृतीय वर्ष के छात्रों शौर्य लाटयान, शुभम कुमार, विषाल कुमार, पवनदीप, गौरव कुमार के मॉडल जूसर मशीन को द्वितीय पुरस्कार, मैकेनिकल इंजी0 विभाग के द्वितीय वर्ष के छात्रों मौ0 हुसैन सैफी, मौ0 सरफराज, मौ0 अफजल, गौतम कुमार, मनीष कुमार को टेबल-षो के लिये तथा तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से इलैक्ट्रिकल विभाग द्वारा द्वितीय वर्ष के छात्रों गौरव, पिं्रस, षिवांष, अंकुष के मॉडल स्टीम पावर प्लान्ट तथा मुकुल, नावेद चौधरी, नावेद तथा नादिष को दिया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के मॉडल प्रस्तुति से गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिये उन्हें आवष्यक मंच प्रदान करता है जिसमें विद्यार्थी भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते हैं।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप आफ पॉलिटेक्निक के प्राचार्य आशीष कुमार ने टेक्निकल मॉडल्स की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थी इस कार्यक्रम से बहुत कुछ नया सीखते हैं।इस अवसर पर कार्यक्रम में श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक डॉ0 आलोक गुप्ता, श्री राम कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 प्रेरणा मित्तल व श्रीराम कॉलेज आफ इंजीनियरिंग की डीन डॉ0 सुचित्रा त्यागी उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + eight =