Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शनिश्चरी अमावस्या के पर्व पर अनेक धार्मिक आयोजन आयोजित

मुजफ्फरनगर। चरथावल मोड़ स्थित सिद्धपीठ शनिधाम मंदिर के प्रागंण में शनिश्चरी अमावस्या के पर्व पर आज अनेक धार्मिक आयोजन आयोजित किये गये।

सवेरे मानव कल्याण परिषद द्वारा सुंदरकाण्ड का पाठ आयोजित किया गया। हवन यज्ञ के उपरांत दोपहर में 31 यजमानों द्वारा शनिदेव का पंचामृत अभिषेक कर उन्हे 56 प्रकार के भोग लगाये गये तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

बाद में शनिदेव की महाआरती की गयी। समस्त धार्मिक क्रियाएं व पूजन पाठ पं. संतोष मिश्रा व पं. केशवानंद द्वारा सम्पन्न कराये गये।

अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुगण भारी संख्या में शनिधाम मंदिर में एकत्रित हुए और उन्होंने पूजा अर्चना कर अपनी अपनी मन्नते मांगी।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर, मुकेश चौहान, नरेंद्र पंवार, सिद्धपीठ वाले गुरूजी पंडित संजय कुमार आदि ने भक्तों का स्वागत सत्कार किया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 14 =