वैश्विक

चीन: दो कनाडाई नागरिकों के खिलाफ जासूसी के आरोप में मुकदमा शुरू होगा

चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के एक अखबार ने खबर दी है कि देश में जल्द ही दो कनाडाई नागरिकों के खिलाफ जासूसी के आरोप में मुकदमा शुरू होगा। इन्हें दो साल पहले चीनी कम्युनिकेशन कंपनी हुवेई टेक्नोलॉजी की वरिष्ठ कार्यकारी की गिरफ्तारी के ‘जवाब’ में गिरफ्तार किया गया था।

‘द ग्लोबल टाइम्स’ के अनुसार कनाडा के नागरिक माइकल कोवरिंग और माइकल स्पावर के खिलाफ ‘जल्द मुकदमे की सुनवाई’ होगी जिन पर जून 2020 में ‘ चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने का आरोप’ तय किया गया था।

कोवरिंग पूर्व राजनयिक हैं जबकि स्पावर उद्यमी है और उन्हें दिसंबर 2018 में गिरफ्तार किया गया था। इनकी गिरफ्तारी धोखाधड़ी के मामले में वेंकूवर हवाई अड्डे पर हुवेई की कार्यकारी अधिकारी मिंग वानझोऊ को हिरासत में लेने के कुछ दिन बाद हुई थी।

समाचार पत्र के मुताबिक कोवरिंग पर आरोप है कि वह सामान्य पासपोर्ट और कारोबारी वीजा की मदद से वर्ष 2017 में चीन में अपने खुफिया संपर्क के जरिये संवेदनशील जानकारी चुराने के लिए चीन में दाखिल हुआ जबकि स्पावर पर आरोप है कि वह कोवरिंग के लिए खुफिया जानकारी का अहम स्रोत था।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि उनके पास अतिरिक्त जानकारी नहीं है, लेकिन चीन ने संबंधित लोगों के कानूनी अधिकारों की पूरी रक्षा की जिनमें कनाडाई राजनयिकों को इन दोनों से मुलाकात का अवसर देना शामिल है।

मिंग जमानत पर वेंकूवर में रह रही हैं और वह हुवेई के संस्थापक की बेटी हैं। चीन मिंग को लगातार बिना शर्त रिहा करने की मांग करता रहा है। अखबार ने बृहस्पतिवार को प्रकाशित खबर में कोवरिंग एवं स्पावर के मामलों की सुनवाई के समय एवं स्थान की जानकारी नहीं दी है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − six =