उत्तर प्रदेश

Meerut News: परीक्षितगढ क्षेत्र में विवाहिता के इश्क में साजिद ने चौखट पर खाया जहर,कई वर्षों से थे संबंध

Meerut News: एक शख्स ने शादीशुदा महिला के इश्क में उसकी चौखट पर जाकर ज़हरीला पदार्थ खा लिया. जब तक शादीशुदा महिला या उसके परिवारवाले उसे अस्पताल ले जाते उसने दम तोड़ दिया. आनन फानन में परिवार ने पुलिस को सूचना देने की बजाए उसकी लाश को एक नहर किनारे जाकर रख दिया. हालांकि एक चिट्ठी ने इस मामले का सारा राज़ खोल दिया.

ये कहानी मेरठ के परीक्षितगढ़ थानाक्षेतत्र में ललियाना के रहने वाले साजिद की है. 46 साल का साजिद 25 जून को घर से निकला. फिर 29 जून तक उसका कोई पता नहीं चला. हैरान परिजनों ने 29 जून को थाने में गुमशुदगी की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो इस शख्स की लाश एक नहर के किनारे मिली.

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं आया. इसकी मृत्यु का कारण जानने के लिए बिसरा प्रिज़र्व किया गया. बिसरा को एफएसएल भेजा जा रहा है. परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ और फिर पुलिस की तफ्तीश में सारा राज़ खुल गया.

मेरठ के एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि साजिद के मेरठ की एक महिला से कई वर्षों से संबंध थे. बीती 25-26 जून को घर से इसी महिला से मिलने निकला था. पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारे राज़ पर से पर्दा उठ गया. महिला ने बताया कि 25-26 की रात को साजिद उसके घर आया था. साजिद उससे उसके साथ चलने के लिए कह रहा था. महिला ने ये कहते हुए साजिद के साथ जाने से मना कर दिया कि वो शादीशुदा है.

इस बात पर साजिद ने उसकी चौखट पर ही ज़हरीला पदार्थ खा लिया. इससे घबराई महिला ने अपने दो भाइयों को बुलाकर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. लाश को देखकर महिला समझ नहीं पाई कि क्या करे क्या न करे, लिहाज़ा साजिद की लाश को नहर की पटरी के पास रख आए.

महिला और उसके परिजनों को उम्मीद थी कि साजिद के परिवारवालों को मालूम हो जाएगा, लेकिन 29 तारीख तक जब साजिद नहीं लौटा तो परिवारवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इस बीच महिला ने एक चिट्ठी साजिद के घर पर जैसे-तैसे भिजवाई कि साजिद की मृत्यु हो चुकी है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + twenty =