उत्तर प्रदेश

Meerut News: कांवड़ यात्रा को देखते हुए 27 जुलाई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज

Meerut News:  सावन के पावन महीने में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा जारी है. उत्तर प्रदेश के मेरठ में कांवड़ यात्रा को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है. कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मेरठ प्रशासन के आदेश पर शिक्षा विभाग ने जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों में मंगलवार से 27 जुलाई तक अवकाश घोषित कर दिया है.

मेरठ जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने सोमवार को बताया कि कांवड़ यात्रा के चलते सभी बोर्ड सीबीएसई, आईसीएसई और माध्यमिक शिक्षा के स्कूल 27 जुलाई तक बंद रहेंगे. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) योगेंद्र कुमार के आदेश के अनुसार, बेसिक शिक्षा के सभी विद्यालय 27 जुलाई तक बंद रहेंगे. इन आदेशों का पालन सख्ती से करने के निर्देश दिये गये हैं.

 प्रशासन के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस), बीएसए की ओर से अलग-अलग आदेश जारी कर सभी स्कूल-कॉलेजों में 19 जुलाई से 27 जुलाई तक के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है. कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन के कारण छात्रों को होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

 सावन और पहला सोमवार होने के कारण मेरठ के शिवालयों में काफी संख्या में शिव भक्त जल चढ़ाने और दर्शन करने के लिए पहुंचे थे. ऐसे में किसी को कोई परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर उपस्थित रही. पुलिस बल की मौजूदगी में भक्तों ने भोले बाबा के दर्शन किए.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 7 =