Yogi Adityanath
उत्तर प्रदेश

Moradabad News: सेल्फी और वीडियो नहीं ले सकेगा कोई विद्यार्थी, CM Yogi को  पोस्टकार्ड लिखने का अभियान

Moradabad News: हिंदू डिग्री कॉलेज के गेट पर एक चेंजिंग रूम का निर्माण किया गया है. जहां परिसर में प्रवेश करने से पहले छात्राएं अपना बुर्का उतार सकती हैं, क्योंकि परिसर में ड्रेस कोड के अनुसार बुर्का पहनने की अनुमति नहीं है. हिंदू कॉलेज में अब कोई विद्यार्थी सेल्फी और वीडियो नहीं ले सकेगा. सेल्फी लेने और वीडियो बनाने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही विद्यालय में आनेवाले प्रत्येक छात्र एवं छात्रा को यूनिफॉर्म में आना अनिवार्य कर दिया गया है.

 हिंदू कॉलेज में करीब 12000 छात्र हैं. कॉलेज प्रशासन ने छात्रों में अनुशासन और समानता का भाव जागृत करने के उद्देश्य से अगस्त में ड्रेस कोड लागू किया था. छात्रों के लिए ग्रे पैंट, सफेद शर्ट और नीला स्वेटर है, जबकि छात्राओं के लिए ग्रे कुर्ता, सफेद सलवार और नीले रंग का स्वेटर यूनिफॉर्म में शामिल किया गया है. वहीं 1 जनवरी से बिना यूनिफॉर्म वाले विद्यार्थियों के कॉलेज में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी थी. जिसके बाद बुर्का पहनकर आईं छात्राओं को हिंदू कॉलेज के गेट पर रोकने पर  बीते बुधवार को हंगामा किया गया था.

CM Yogi को  पोस्टकार्ड लिखने का अभियान

मुरादाबाद के कुंदरकी इंटर कॉलेज में नवभारत समाज कल्याण समिति एवं मलाला फंड ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम के विस्तार के लिए गोष्ठी की थी. पोस्टकार्ड लिखने का यह अभियान इसी संस्था ने चलाया है. गोष्ठी में तय किया गया कि शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने और संवारने, साथ ही पढ़ाई में उभरती समस्याओं से सीएम को अवगत कराने के लिए यहां की छात्राएं 2000 से ज्यादा खत लिखेंगी.

नवभारत समाज कल्याण समिति एवं मलाला फंड नाम की संस्था राष्ट्रीय स्तर पर पोस्टकार्ड अभियान चलाकर सरकार से बालिका शिक्षा को अधिक से अधिक सुलभ बनाने की मांग कर रही है. पूरे यूपी से 70 हजार से ज्यादा हस्तलिखित पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे जाएंगे.

कुंदरकी इंटर कॉलेज के प्रबंधक नवाब हुसैन ने बताया कि विद्यालय से छात्राओं ने 2000 कार्ड सीएम योगी को भेजने का अभियान शुरू कर दिया है. जिसमें कुछ खत भेजे जा चुके हैं, तो वहीं कुछ खत भेजे जा रहे हैं. सीएम योगी को भेजें इस खत में 12वीं तक मुफ्त शिक्षा, यातायात के लिए साइकिल, पढ़ाई खर्च के लिए वजीफा, शिक्षा को सुलभ बनाने के साथ ही तरह-तरह की मुख्य मांगें की गई हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + eighteen =