उत्तर प्रदेश

Moradabad News: आफताब और अख्तर अली नाम के दबंगों ने महिला के फाड़े कपड़े और की मारपीट

Moradabad News: कटघर थाना मोबिन नगर निवासी महिला का आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले आफताब और अख्तर अली नाम के दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट कर छेड़खानी की है । महिला का आरोप है कि उनका बेटा स्कूल पढ़ने जा रहा था।

तभी पड़ोसी युवक ने उनके बेटे के साथ मारपीट की, वही जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो दबंगों ने महिला के कपड़े तक फाड़ डाले । महिला ने इस बात की शिकायत पुलिस से की तो दबंगों ने महिला के घर आकर उसे जान से मारने की धमकी दी । दबंगों द्वारा दी गई धमकी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ।

वायरल वीडियो में किस तरह से कुछ दबंग लोग महिला के घर पर आते हैं और हाथों में लाठी डंडे लेकर उसे जान से मारने की धमकी देने लगते हैं, तथा घर से बाहर निकलने की भी धमकी दे रहे हे । महिला का कहना है कि कटघर पुलिस ने उनकी दी गई शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की । महिला ने दबंगों के खिलाफ मुरादाबाद के एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + nineteen =