डेढ साल से लापता पुत्र को पाकर नम हुई मां की आंखे
मुजफ्फरनगर। डेढ साल से लापता पुत्र मिला तो उसे कलेजे से लगाकर एक मां की आंखें खुशी से छलछला गईं।बताया गया है कि गांव जड़ौदा बस स्टैंड के पास रहने वाली गरीब विधवा मोनिका का १५ वर्षीय पुत्र कृष्णा जिसका मानसिक संतुलन ठीक नही है।
वह लगभग डेढ़ साल से लापता था। तभी से सपा नेता रिजवान कुरैशी पीड़ित परिजनो और ग्रामवासियों को साथ लेकर लापता कृष्णा की तलाश में लगे हुए थे।
पुलिस को सूचना देते हुए उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखवाई गई थी, परंतु कृष्णा का कोई सुराग नही लगा। बेटे के जाने से मां जो भीख मांग कर गुजारा करती है परेशान रहती थी जिनके घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी
तीन बच्चों के भरण पोषण की भी चिंता थी जिसमे सपा नेता रिजवान कुरैशी ने अपनी और ग्रामवासियों की मदद से ५५०० रूपय एकत्र कर गरीब पीड़ित परिवार की सहायता की। कुछ दिन पहले सपा नेता रिजवान कुरैशी को राजस्थान में रहने वाले उनके परिचित ने कॉल करके सूचना दी की एक लडका जो तीन दिन से हमारे होटल के नजदीक घूम रहा था
उससे पूछताछ करने पर अपना नाम कृष्णा गांव जड़ौदा जिला मुजफ्फरनगर बता रहा है। वह कई महीनो से वह राजस्थान में ही घूम रहा था और इधर उधर से मांग कर अपना पेट भर रहा था।
रिजवान कुरैशी द्वारा ने अपने मित्र से फोटो मांगा कर उसकी पहचान कर परिजनों को खुशखबरी दी और अपने कुछ साथियों के साथ कृष्णा को राजस्थान से लेकर आए और परिजनों को सुपुर्द किया जिससे उसकी मां मोनिका बहुत खुश नजर आई और सपा नेता रिजवान कुरैशी और उनकी टीम को धन्यवाद दिया ।

