Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: लक्ष्य सामाजिक संस्था ने बांटा कचहरी में तिरंगा- वकीलों के सर चढ़कर बोला देशभक्ति का जुनून

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) लक्ष्य सामाजिक संस्था के तिरंगा वितरण कार्यक्रम का जिला बार संघ अध्यक्ष वसी अंसारी जी के शुभारंभ करने के बाद संस्था के पदाधिकारी द्वारा कचहरी में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रत्येक चेंबर पर जाकर तिरंगा बांटा गया

संस्था के अध्यक्ष तजकीर मुशीर एडवोकेट ने बताया कि तिरंगा अभियान के अंतर्गत कचहरी के सभी अधिवक्ताओं साथियों को हमारी संस्था की ओर से निःशुल्क तिरंगा बांटा गया है हमारी संस्था द्वारा आज देश के इस अमृत महोत्सव में अपनी ओर से एक छोटा सा योगदान कचहरी में अपने परिवार अपने अधिवक्ता साथियों के बीच किया

आजादी के जश्न में जहां एक ओर पूरा देश डूबा हुआ है वही दूसरी ओर आज कचहरी मे अधिवक्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। संस्था के सचिव रागिब आलम ने देश की शान में देश भक्ति से ओत-प्रोत गीत गाये और जबरदस्त शायरी से सभी अधिवक्ता बधुओं का मन मोह लिया और खूब प्रशन्सा बटोरी।

संस्था के अहम जिम्मेदार अमीर अंसारी एडवोकेट व अली शाह जैदी एडवोकेट ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान, हमारी जान और हमारा अभिमान है, ये हमें अपनी जान से प्यारा ह।। तिरंगा अभियान में मुख्य रूप से काशिफ मुशीर एड०, समाजसेवी एस० के० बिटटू, महबूब आलम एड०, इकराम कुरैशी तेवड़ा, राहुल शर्मा एड०, आनंद प्रकाश एड०, आरिफ अली एड०, नईम त्यागी एड आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 6 =