Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगरः छेड़खानी का विरोध करने पर पूर्व प्रधान व बेटे ने की महिलाओं की पिटाई, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। आखिर भारत में जश्न इसी बात का तो मन रहा है कि दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। बात अगर यूपी की करें तो उत्तर प्रदेश में भी मिशन शक्ति अभियान के जरिए महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा का डंका पीटा गया। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि महिला अपराधों पर लगाम नहीं लग पाई है।

आए दिन बहन-बेटियों के साथ छेड़खानी के मामले सामने आ रहे हैं और तो और जिन्हें सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है वही सवालों के घेरे में हैं। मुजफ्फरनगर में छेड़छाड़ पीड़ित महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो उनके साथ बेखौफ दबंगों ने सरेराह मारपीट की

इतना ही नहीं पीडित परिवार ने जब पुलिस से मदद मांगी तो पुलिस ने छेड़छाड़ की घटना को मारपीट में तब्दील कर दिया और मामले की जांच पड़ताल करना भी मुनासिब नहीं समझा। महिलाओं के साथ बेखौफ दबंगों के द्वारा की गई सरेराह मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल पूरा मामला खतौली कोतवाली क्षेत्र के भूड़ गांव का है। जहां 2 दिन पूर्व पूर्व प्रधान एवं उसके बेटे ने पहले तो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की उसके बाद जब महिलाओं ने इसका विरोध किया तो दबंगई दिखाते हुए उनके साथ सरेराह मारपीट की, जिसका एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

बेशर्मी की हद तो उस वक्त हो गई जब अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची महिलाओं ने पुलिस को आपबीती बताई, तो पुलिस ने छेड़छाड़ की घटना को मारपीट में दर्ज किया और मामले की जांच पड़ताल करना भी मुनासिब नहीं समझा।

गौरतलब है कि इन दिनों महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं में मानो उफान सा आ गया हैद्य ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब देश के कई कोनों से महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं की खबर न आती हों।

जिन्हें देखकर महिलाओं की सुरक्षा के पुलिस के दावे खोखले साबित हो रहे है। ऐसे में देखना ये होगा कि इन बेखौफ दबंगों का बेसहारा परिवार पर अत्याचार ऐसे ही बढ़ता रहेगा या फिर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *