सर्दी की दस्तक के साथ पक्षियों से गुलजार हुआ Muzaffarnagar हैदरपुर वेटलैंड
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)।(Muzaffarnagar) सर्दी की दस्तक के साथ ही हैदरपुर वेटलैंड पक्षियों से गुलजार होने लगा है। पक्षियों की झलक पाने के लिए पर्यटक भी पहुंचने लगे हैं। दो दिन की गणना में ८३ प्रजातियों के ७००० पक्षी यहां मिले हैं।
राष्ट्रीय पक्षी गणना के अंतर्गत हैदरपुर वेटलैंड पर विशेष तौर पर पक्षियों की दो दिवसीय गणना कराई गई। वन क्षेत्राधिकारी रविकांत चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पक्षियों की दो दिनों तक गणना की गई।
इस दौरान कुल ८३ प्रजातियों के लगभग ७००० प्रवासी जल पक्षी यहां देखे गए। जबकि पिछले वर्ष इस समय तक लगभग २५ हजार पक्षी वेटलैंड पहुंच चुके थे। पक्षी प्रेमी आशीष लोया ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण उत्तरी गोलार्द्ध में सर्दी का देरी से आरंभ होना इसका मुख्य कारण है।
उन्होंने बताया कि पक्षियों में मुख्य रूप से ८०० कोमन पोचार्ड, १००० गढ़वाल पक्षी, ५०० कूप, ४० जोड़े सुरखाब पक्षी के अभी वेटलैंड पहुंच चुके हैं। इसी के साथ रेड क्रस्टर्ड पोचर्ड, कोमन टील पक्षी अभी बड़ी मात्रा में आने वाले हैं।

