News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

क्रांति सेना ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) क्रांति सेना द्वारा माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के नाम देश के विभिन्न क्षेत्रों में फैले रहस्यमयी बुखार के कारण हो रही जनहानि के संबंध में एक पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के प्रतिनिधी के रूप में नगर मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर विकास कश्यप के द्वारा लिया गया। ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों में फैल रहे रहस्यमयी बुखार के कारण आमजन को हो रहे जान माल के नुकसान की रोकथाम हेतु रहा, ज्ञापन सौंपने से पहले क्रांतिसेना मण्डल अध्यक्ष शरद कपूर व जिलाध्यक्ष आनंदप्रकाश गोयल के नेतृत्व में क्रांति सेना केंद्रीय कार्यालय प्रकाश मार्केट प्रकाश चौक से नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष क्रांति सेना शरद कपूर, जिला अध्यक्ष क्रांति सेना आनंद प्रकाश गोयल, मंडल अध्यक्ष किसान क्रांति सेना चौधरी शक्ति सिंह, जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल देवेंद्र चौहान, युवा जिला अध्यक्ष जितेंद्र गोस्वामी, वरिष्ट नेता संजय गोयल व राजेश कश्यप, संजीव वर्मा ,ललित रोहेला, सचिन जोगी, शैलेन्द्र शर्मा ,अर्जुन मलिक ,वसंत कश्यप, प्रवीण शर्मा, नरेंद्र शर्मा ,बसंत पंडित, आशीष मिश्रा, विपुल गुप्ता ,शिवम शर्मा, अमन, हर्ष चौधरी, रोहन धीमान, हरिओम कश्यप, जंगी वाल्मीकि, अंकित वर्मा, आकाश पासी ,सचिन कुमार, शुभम कश्यप ,सचिन पाल, डैनी वाल्मिकी ,राजेंद्र सिंह, शिवम् धीमान ,आदि उपस्थित रहें

 

पालिकाध्यक्ष दिवाली पर लाई विकास की सौगात
हर वार्ड में लगेंगी १०-१० लाख रुपये की एलईडी स्ट्रीट लाइटMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नगरपालिका परिषद् की बोर्ड मीटिंग विकास को समर्पित रही। हल्के हंगामे और अपनी ही पार्टी के एकमात्र सभासद के विरोध के बीच पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप करीब २० करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि के ३८ विकास प्रस्तावों की सौगात शहरवासियों को देने में सफल रहीं। इसके साथ ही दिवाली के सीजन में शहर के प्रत्येक वार्ड को १० लाख रुपये की एलईडी स्ट्रीट लाइटों की सौगात भी दी गई। इससे पहले पालिकाध्यक्ष शहरवासियों की दिवाली को जगमग करने के लिए ४ हजार एलईडी लाइटों की खरीद करा चुकी हैं, जिनको वार्डों में लगाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसके साथ ही पालिका भवन के सभी कार्यालयों में नई इलेक्ट्रिक वायरिंग फिटिंग का प्रस्ताव पारित हुआ है। शहरी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति सुधारने के लिए करोड़ों रुपये के कार्य कराने पर सदन ने अपनी मुहर लगाई तो वहीं पालिका में शामिल नये क्षेत्रों के विकास के लिए भी करीब १० करोड़ रुपये का बजट खर्च करने का रास्ता साफ हुआ है। बोर्ड मीटिंग में दो सभासद गैर हाजिर रहे।
नगरपालिका परिषद् की बोर्ड मीटिंग आज अपने निर्धारित समय से करीब २० मिनट की देरी से शुरू हुई। ११.२० बजे वन्देमात्रम के उपरांत पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर कार्यवाहक ईओ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार ने सदन में एजेंडा प्रस्तुत किया। एजेंडे में २० करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों के ३८ प्रस्ताव शामिल किये गये। दो प्रस्तावों को बाद में पूरक एजेंडे के रूप में शामिल किया गया था, जो सदन में ही बैठक प्रारम्भ होने से पहले सभासदों को वितरित किया गया। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में सदन में पक्ष और विपक्ष एकजुट नजर आया और इसे विकासशील सोच वाला एजेंडा बताते हुए मात्र ६ मिनट में ही ३८ प्रस्ताव वाले एजेंडे को सर्वसम्मति के साथ ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इस बीच हल्का फुल्का विरोध भी नजर आया, लेकिन पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सदन को विश्वास दिलाया कि वो सभी के हितों को लेकर संवेदनशील होकर कार्य कर रही हैं। किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं किया जायेगा। उन्होंने शहर के विकास के लिए सभी से एक साथ आने का आह्नान किया। इस दौरान आरएसएस के जिला कार्यवाह संजय लखान की पुत्री के सड़क दुर्घटना में निधन होने के कारण दो मिनट का मौन धारण कर सदन में शोक संवेदना व्यक्त की गयी। बोर्ड मीटिंग में पालिका के ५५ में से ५३ सदस्य उपस्थित रहे। दो सभासद गैर हाजिर थे।
१२४ में से ७४ निर्माण कार्य को मिली स्वीकृतिः पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के बोर्ड में शहर के ५५ वार्डों में पारित १२४ निर्माण कार्यों में से ७४ कार्य निविदा खुलने के उपरांत स्वीकृत किये जा चुके हैं। इनका अनुमोदन आज सदन में किया गया। शेष कार्यों के लिए दोबारा टैण्डर निकाले गये हैं। जो जल्द ही स्वीकृत कराये जायेंगे। इस एजेंडे में अधिकांश प्रस्ताव अनुमोदन वाले रहे।
पालिका करेगी गुड का प्रचारः पालिका के द्वारा जिले के उत्पाद गुड को पहचान दिलाने के लिए प्रचार भी किया जायेगा। इसके लिए वहलना चौक पर शहरी क्षेत्र में एंट्री बोर्ड लगवाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इस बोर्ड को इलेक्ट्रिक लेटर में बनवाया जायेगा, जिसमें शहर में आने वाले लोगों के लिए स्वागतम गुड की नगरी मुजफ्फरनगर लिखा जायेगा। ऐसे ही बोर्ड अन्य क्षेत्रों में भी लगवाने की तैयारी है।
चौराहों का सौंन्दर्यकरण और आठ ओपन जिम खुलेंगेः पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इस बोर्ड बैठक के सहारे विकास को रफ्तार देने का काम किया है। इसमें पालिका में शामिल नये क्षेत्रों में विकास की रोशनी पहुंचाने को पूरी तैयारी है। इसके लिए मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में वित्तीय वर्ष २०२३-२४ की कार्ययोजना के अन्तर्गत ९.९५ करोड़ रुपये की लागत से होने वाले ५६ कार्यों की डीपीआर को सदन ने स्वीकृति प्रदान की है। इसमें नये क्षेत्र सहावली, कूकड़ा, अलमासपुर, शाहबुदीनपुर, सूजडू आदि के विकास का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। जिसमें अलमासपुर, एटूजेड, विश्वकर्मा एवं कूकड़ा चौराहों का सौन्दर्यकरण कराया जाना प्रस्तावित है तो वहीं गांधीनगर, हरिवृन्दावन सिटी, शांतिनगर, सुभाषनगर, रामपुरी दक्षिणी, वहलना, कूकडा और मीरापुर स्थित पार्कों में पालिका ओपन जिम की स्थापना करायेगी।

 

दीपावली कार्यक्रम का ग्लैक्सी क्लब द्वारा हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ट्यूलिप रेस्टोरेंट में गैलेक्सी क्लब द्वारा एनी चंचल सिंघल द्वारा गणेश वंदना से दिवाली फंक्शन शुरू किया गया। एनी मधु त्रिपाठी द्वारा बेहतरीन प्रोग्राम एंकरिंग की गई। रो. अमित सिंघल के सुपुत्र समक्ष द्वारा सुंदर गायन किया गया। क्लब के सभी बच्चों और महिलाओं ने डांस व प्ले परफॉर्म किए गए। एनी. रितु मित्तल द्वारा सारे स्टेज इवेंट-आइटम्स का बखूबी प्रबंधन किया गया। क्लब अध्यक्ष रो. विकास त्रिपाठी द्वारा प्रोग्राम में पधारे मेहमानों एवम् पत्रकारों का स्वागत, सम्मान किया गया। सचिव रो. अजय गर्ग, कार्यक्रम संयोजक रो. मनीष सिंघल एलआईसी व रो. अविरल मित्तल द्वारा सभी प्रतिभागियों को सुंदर गिफ्ट तथा प्राइज दिए गए। प्रत्येक रोटरी गैलेक्सी सदस्य को सुंदर दिवाली उपहार किट दी गई। जिसका श्रेय कोषाध्यक्ष रो. पुनीत अग्रवाल को जाता है। भगवान श्री राम चंद्रजी,सीता माता एवम् लक्षमणजी द्वारा लंका विजय के बाद अयोध्या वापस आगमन के उपलक्ष एवम् रोटरी की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा और सभी परिवारों ने मिलकर दिवाली कार्यक्रम का पूरा पूरा आनंद लिया। इस दौरान रो. विकास त्रिपाठी (अध्यक्ष), रो. अजय गर्ग (सचिव), रो. पुनीत अग्रवाल (कोषाध्यक्ष ), रो. संदीप गर्ग (क्लब प्रोग्राम डायरेक्टर) शामिल रहे।

 

पुलिस ने त्यौहारों को लेकरकिया बाजारों में भ्रमण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद पुलिस लगातर बाजारों में भ्रमण कर रही है इसी के साथ-साथ चौराहों आदि पर चैकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। त्यौहारों को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजीव सुमन के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल व थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीय/अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है

 

स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन चयन भी किया
मुजफ्फरनगर ।(Muzaffarnagar News) जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने बताया किखेल निदेशालय, उ०प्र०, लखनऊ के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनॉक २२ से २४ नवम्बर, २०२३ तक आगरा में किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु जिला खेल कार्यालय, मुजफ्फरनगर द्वारा जिला स्तर पर जूनियर बालिका कबड्डी चयनध्ट्रायल्स स्थानीय स्पोर्टस स्टेडियम, मुजफ्फरनगर के खेल मैदान पर कराया गया। जिसमें ३३ खिलाडियो ने प्रतिभाग किया। जिला स्तर पर चयनित खिलाडियों का विवरण निम्नप्रकार से हैरू-. खुशी. प्रीति. वंशिका. सोफिया. सोनम,अतिरिक्तः-. रूपा . आरजु. शिवानी. अनु. वर्षा. अवन्तिका. शिवानी उक्त खेल के चयनध्ट्रायल्स में श्री रामपाल सिंह, सचिव, जिला कबड्डी संघ, मुजफ्फरनगर, श्री समशाद एवं श्री गौरव कुमार, वरिष्ठ कबड्डी खिलाडी द्वारा जिला स्तर पर खिलाडियो का चयन किया गया।

 

प्रदूषित हवा से सास लेने में दिक्कतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) त्योहारी सीजन में प्रदूषित हवा सेहत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गई है। हवा की गुणवत्ता खराब होने से लोगों का सुबह-शाम के समय सांस लेना दूभर हो रहा है। सांस के मरीज परेशान हैं। लोगों को आंखों में दिनभर जलन का अहसास हुआ। नाक में संक्रमण की दिक्कत भी लोगों को झेलनी पड़ रही है।
नवंबर माह में हवा की गुणवत्ता सबसे खराब स्तर पर पहुंच गई है। मंगलवार को मामूली सुधार हुआ, लेकिन बुधवार को प्रदूषण फिर खतरा बन गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर २८१ पर पहुंच गया है। सुबह के समय स्मॉग छाया रहा। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी प्रभावित रही। स्मॉग का असर सुबह ११ बजे तक भी नजर आया। कुछ देर के लिए आसमान में बादल भी छाए रहे। इसके बाद दिन में धूप खिल गई। शाम ढलते ही फिर कुछ जगह स्मॉग रहा। हवा का खराब स्तर सांस और आंख के रोगियों के लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि सुबह-शाम के समय मॉस्क और चश्मे का जरूर प्रयोग करें। सांस के रोगी अधिकतर समय घरों में ही रहे।

 

दीपावली उत्सव हुआ आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रोटरी एवं इनरव्हील क्लब मुजफ्फरनगर चैम्बर द्वारा दीपावली महोत्सव का आयोजन मेरठ रोड स्थित गुप्ता रिसॉर्ट्स में धूम धाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के चौयरमेन अजय भार्गव, सुनील गोयल व् संदीप कुच्छल रहे । कार्यक्रम का शुभारम्भ मधु गोयल द्वारा आस्थाओं के पाठ से हुआ। मंच संचालन सचिव मनोज सेठी, अजय भार्गव तथा संदीप कुच्छल ने संयुक्त रूप से किया। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में विशाल कालरा ने कहा की ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दीवाली सभी सदस्य परिवारों के घर खुशियों से भर जाए तथा उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों। फैशन शो का निर्देशन प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मोहित मेहन्दियाँ का रहा। सर्वप्रथम मोडल शिवांगी द्वारा खूबसूरत क्लासिकल डांस प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात १२ मॉडल्स द्वारा अद्भुत फैशन शो प्रस्तुत किया गया। फैशन शो का सं्चालन मोडल युक्ति द्वारा किया गया। सभी मोडल द्वारा हथेलियों पर दिए रख कर रैंप वाक का भव्य प्रदशन किया गया जिसने दर्शकों को झूमने पर बाध्य कर दिया। मोडल लवी द्वारा प्रस्तुत किये गए नृत्य को भी प्रशंसा मिली। संदीप कुच्छल द्वारा रामायण पर आधारित तथा अजय भार्गव द्वारा क्रिकेट पर आधारित प्रश्नोत्तरी ने भी दर्शकों को बांधे रखा। वरिष्ठ सदस्य दीप गर्ग ने भी ज्ञान वर्धन किया। प्रश्नोत्तरी के सभी विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद बारी आयी सदस्यों द्वारा किये गए सपत्नीक कैटवाक की, जिसमे मनोज सेठी – चेतना सेठी, सुभाष साहनी – भारती साहनी, प्रमोद अरोरा – विनीता अरोरा, अजय गुप्ता – ऋचा गुप्ता, महेश जिंदल – अनीता जिंदल, दिनेश मोहन – अलका गुप्ता, डॉ ईश्वर चंद्रा – मञ्जूषा चंद्रा, वीरेंदर अग्रवाल – बाला अग्रवाल, मानव अरोरा – योगिता अरोरा, संदीप कुच्छल – राखी कुच्छल, अजय भार्गव – मधु भार्गव, दीप गर्ग – चारु गर्ग, डॉ प्रवेश – अनुपमा कर्णवाल, विनोद जलोत्रा – अंजू जलोत्रा, प्रदीप गुप्ता – अंजलि गुप्ता । मनोज सेठी – चेतना सेठी द्वारा बनाये गए टाइटैनिक पोज ने दर्शकों की भरपूर तालिया बटोरी। सभी प्रतिभागियों को खूबसूरत दीवाली गिफ्ट उपहार देकर सम्मानित किया गया। मनोज गुप्ता – आयुषी गुप्ता , प्रदीप गुप्ता – अंजलि गुप्ता, अजय एरॉन – निशा एरोन, अरविन्द संगल को क्लब की और से वैवाहिक वर्षगांठ उपहार दिए गए। रोटरी डिस्ट्रिक्ट द्वारा आयोजित अमृत कला प्रतियोगिता में एस डी पब्लिक स्कूल की छात्रा अवंतिका सिंह के द्वितीय आने पर हर्ष व्यक्त किया गया। तत्पश्चात रोटरी फाउंडेशन में दान देने के लिए अजय भार्गव (क्कघ्स्न), डॉ ईश्वर चंद्रा (क्कघ्स्न प्लस १ ) तथा वीरेंदर अग्रवाल (क्कघ्स्न प्लस ३ ) को रोटरी इंटरनेशनल से आये पिन व् प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समयबद्धता पुरूस्कार राजेंदर सिंघल द्वारा घोषित किया गया जिसमें भाग्यशाली विजेता महिलाओ में अंजू जलोत्रा व् पुरुषों में डॉ ईश्वर चंद्रा रहे। इनरव्हील अध्यक्ष चेतना सेठी, कोषाध्यक्ष अंजलि गुप्ता, एडिटर – निशा संगल, ढ्ढस्ह््र विनीता अरोरा ने सभी मोडल व् सदस्य परिवारों द्वारा किये गए डांडिया डांस को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। प्रत्येक सदस्य परिवार ने कार्यक्रम को पूर्णतया व्यवस्थित करने में अपना भरपूर योगदान दिया। सदस्य परिवारों की बहु बेटियों सहित १०० से अधिक उपस्थिति ने समारोह को भव्य बना दिया। इस अवसर पर उपस्थित रहे अरुण खण्डेल वाल , सुषमा खंडेलवाल, अशोक सिंघल, शशि सिंघल, भारत भूषण अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, प्रमोद संगल, मनोज गोयल, अशोक शर्मा, नीरा शर्मा, श्याम मल्होत्रा, सुनीता मल्होत्रा, महेश गर्ग, शशि गर्ग, पवन जैन, नीरज जैन, सतबीर सिंह, बबिता सिंह, तेज राज गुप्ता, अलका गुप्ता, विनय शर्मा, मोनिका शर्मा आदि।

 

 

डीएम ने बैठक में दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आबकारी आयुक्त के आदेशों के क्रम में आज विकास भवन स्थित सभागार में जिलाधिकारी,अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में राजस्व प्रशासन, पुलिस एवं आबकारी विभाग की गठित संयुक्त टीम के अधिकारियों के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारियों यथा समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, उपायुक्त, जिला उद्योग केन्द्र एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, संयुक्त आयुक्त(कार्यपालक, राज्य कर, मुजफ्फरनगर सम्भाग, क्षेत्रीय प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी एवं जिला मंनोरंजन कर अधिकारी, मुजफ्फरनगर आदि के अधिकारियों के साथ मीटिंग आहूत की गयी। आहूत मीटिंग में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी तथा अवैध स्प्रिटध्अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत १५ नवम्बर तक चलाये जा रहें विशेष प्रवर्तन अभियान को पूर्णरूपेण सफल बनाये जाने हेतु निम्नवत् निर्देश दिये गयेंः- आबकारी, राजस्व प्रशासन एवं पुलिस जनपद के खादर क्षेत्रों (नदियों के किनारे स्थित क्षेत्र) में विशेष निगरानी रखते हुए अवैध मद्यनिष्कर्षण को अभियान चलाकर समूल नष्ट किये जाने की कार्यवाही करें।
आबकारी, राजस्व प्रशासन एवं पुलिस द्वारा पूर्व में जहाँ-जहाँ भी अवैध मद्यनिष्कर्षण/अवैध मदिरा बिक्री के अभियोग पकड़े गये है, वहां पुनः अभियान चलाकर यह सुनिश्चित करें कि कही अवैध मदिरा का कारोबार तो नही हो रहा है, यदि हो रहा हो तो कठोरतम कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। आबकारी एवं पुलिस द्वारा मुखबिरी तंत्र को विकसित करते हुए अवैध मदिरा के अड्डो की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।
यदि कोई व्यक्ति अवैध मदिरा के निर्माण एवं तस्करी के कृत्य में बार-बार पकड़ा जाता है, तो उसके विरूद्ध आबकारी अधिनियम, आई०पी०सी० की धाराओं के साथ-साथ गुण्ड़ाएक्ट/गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त, जिला उद्योग केन्द्र एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, मुजफ्फरनगर को निर्देशित किया गया कि वह आबकारी विभाग को ईट भट्टोंध्बन्द पड़ी फैक्ट्रीयों की सूचना उपलब्ध करायें तथा आबकारी विभाग सुनिश्चित करें कि वहॉं पर किसी प्रकार की अवैध मदिरा के कारोबार से सम्बन्धित गतिविधियॉं नही की जा रही है।
संयुक्त आयुक्त(कार्यपालक), राज्य कर, मुजफ्फरनगर सम्भाग, मुजफ्फरनगर को निर्देशित किया गया कि यदि अवैध मदिरा की प्राप्ति होती है, तो तत्काल आबकारी विभाग को सूचित करना सुनिश्चित करें।
क्षेत्रीय प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, मुजफ्फरनगर को निर्देशित किया गया कि आपके अधीन समस्त ड्राईवरों एवं कन्डेक्टरों को सख्त निर्देशित करें कि उनके द्वारा किसी भी तरह से अवैध मदिरा का परिवहन न किया जायें। यदि ऐसा पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लायी जायें।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, मुजफ्फरनगर को भी निर्देशित किया गया कि यदि उनके द्वारा किसी भी वाहन में यदि अवैध मदिरा की प्राप्ति होती है, तो तत्काल आबकारी विभाग को सूचित करना सुनिश्चित करें।
जिला सूचना अधिकारी एवं जिला मनोरंजन कर अधिकारी, मुजफ्फरनगर को निर्देशित किया गया कि वह व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु, आबकारी विभाग द्वारा जो सूचना आपको उपलब्ध करायें, उसका प्राथमिकता के आधार पर व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये।
अन्त में समस्त आबकारी निरीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर को निर्देशित किया गया कि निकट भविष्य में त्योहार के दृष्टिगत विशेष सर्तकता बरती जायें। जनपद में किसी भी दशा में अवैध मदिरा का कारोबार न होना पायें तथा जनपद की समस्त आबकारी दुकानों का संचालन नियमानुसार किया जायें। यदि इस सम्बन्ध में कोई भी अनियमितता प्राप्त होती है, तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

 

धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्योहार ’
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) दीपावली के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से बच्चों को त्योहार के प्रति जागरूक करना और त्योहार का महत्व समझाना था। विद्यालय की कॉर्डिनेटर श्रीमती साक्षी बक्शी ने सभी को संदेश देते हुए बताया कि हिंदू धर्म और शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक मास की अमावस्या के दिन समुद्र मंथन करते समय मां लक्ष्मी की उत्पत्ति हुई, इसलिए दिपावाली वाले दिन माता लक्ष्मी का जन्मदिन मनाया जाता है और उनकी पूजा की जाती है। विद्यालय में लक्ष्मी गणेश जी की पूजा का अयोजन किया गया बच्चों से पूजा करवाई गई और प्रसाद दिया गया। विद्यालय की डायरेक्टर तथा कोऑर्डिनेटर तथा समस्त शिक्षिकाओं द्वारा सभी विद्यार्थियों को दीपावली की बधाइयां दी गई।

 

दीपावली मेले का हुआ भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)गुरु गोबिन्द सिह पब्लिक स्कूल गाँधी कालोनी में दीपावली मेले का आयोजन किया गया, जिसमे विद्यालय के बच्चों द्वारा बनाये गये विभिन्न डेकोरेशन के आइटम का अलग-२ स्टाल लगाकर प्रदर्शन किया गया।
विद्यालय प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों द्वारा मेले का अवलोकन कर बच्चों व स्टाफ को सराहना की गई। प्रबन्ध समिति में विद्यालय प्रबन्धक स. रणजीत सिंह राजपालजी
महा सचिव स० धनप्रीत सिंह जी चत्नी बेदी, स गुरचरण सिंह बराड स० अमरजीत सिंह सिङ्गाना, स०सतपाल सिंहमान, स०जसविन्दर सिंह बग्गा स० अरविन्दर सिंह सी०ए० सन्तराजन्दर सिंह सग्गा, स कुवाल सिंह नारंग स० हरजीत सिंह चावला, स० महेन्द्रजीत सिंह बेदी आदि अतिथियों का भरपूर आशी वर्वाद व सहयोग रहा।
विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती राकेशबाला एवं समस्त स्टाफ को और से प्रबन्ध समिति का स्वागत किया गया एवं बच्चों की आशीर्वाद प्रदान किया गया।

 

कला मेले का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) समर्पित संस्था कलांगन जो की प्रतिवर्ष दीपावली कला मेले का आयोजन करता आ रहा है जिसमें जिले और जिले से बाहर के कलाकार बढ़-चढ़कर भाग लेते आ रहे हैं। कला मेले का उद्घघाटन जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा के कार्यक्रमों द्वारा संपन्न हुआ। डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा ने कलाकारों के परिश्रम को सराहते हुए कहा कि इस इस जिले में निरंतर कलात्मक वातावरण बनता जा रहा है तथा इस प्रकार की प्रदर्शनी विद्यार्थियों एवं समाज दोनों के लिए हितकारी है। मेले में प्रदर्शित विभिन्न विद्यालय के कलाकारों का कार्य देखकर आप बहुत प्रभावित हुए जिसमें गणेश आधारित पेंटिंग कोतवाल का विषय बनी रही। दीपावली पर लक्ष्मी के साथ गणेश का पूजन होता है गणेश सभी धार्मिक कार्यों में सर्वोपरि देव कहे जाते हैं, प्रदर्शनी में चित्रों के साथ मूर्ति शिल्प का भी काम बहुत मनोहरी था। पूरी प्रदर्शनी विश्व के महान मूर्तिकार पद्मश्री डॉ राम सुथार जी को समर्पित रही। श्रद्धेय सुथार जी ने अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम में नहीं आ सके आपने इलेक्ट्रॉनिक मैसेज द्वारा सभी कलाकारों को बधाई दी। इस अवसर पर बोलते हुए शिव कुमार यादव ने कहा की अगर ऐसा ही चला रहा तो कुछ समय में यह जिला कलाकारों का शहर कहा जाने लगेगा। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर गिरीश मोहन ने कला प्रदर्शनी की प्रशंसा की। अमेरिका से पधारे डॉक्टर सुरेंद्र कुमार सैनी ने अपने अनुभव बताते हुए कहा की भारतीय कला की शक्ति को विश्व पहचानने लगा है मुझे प्रदर्शनी देखकर बहुत प्रसन्नता हुई। कलांगन अध्यक्ष डॉ महावीर सिंह ने सभी आगंतुक कलाकारों को दीपावली कल म जुड़ने के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रदर्शनी में डीएवी महाविद्यालय से डॉक्टर वेदपाल सिंह, एचडी मैनेजमेंट से सु मित्तल, प्रीति शर्मा, शिवांगी पांडे, दानियों अंसारी एवं सुनील सैनी, डीएवी इंटर कॉलेज जानसठ से पुनीत राठी, बगवंती इंटर कॉलेज से रिशु सैनी वैशाली ने ठाकुर, होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जड़ौदा से अमित सैनी, जय हिंद इंटर कॉलेज चरथावल से जनेश्वर दास, एसडी बॉयज इंटर कॉलेज लाल कुर्ती मेरठ से प्रीति व शिवा, देवी काली से कनीज हुसैन, डायठ पंकज वशिष्ठ, ब्राह्मण इंटर कॉलेज से अनिल सैनी, एचडी इंटर कॉलेज गांधी कॉलोनी से मोनिका व निशा चावला, एचडी झांसी की रानी से रजनी गोयल वी डॉक्टर रितु चावला, आदि उपस्थित रहे। प्रदर्शनी संयोजक दो राजपाल सैनी ने बताया कि यह प्रदर्शनी आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी सिद्ध होगी। प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रातः ११रू०० बजे से ८रू३० बजे तक ११ नवंबर तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में सागर कल्याण, अनमोल सोनी, आयुष तेज ज्ञान, आविष्कार, अंजुम, देव सैनी, विनय सैनी, दीपांशु, अंजलि सैनी, सोनिया सैनी, मोनिका तेजयान, सीमा त्यागी, चांदनी, सृष्टि, शिल्पी, खुशी, विनीत तेजयान आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

सर्व सम्मति से सभी प्रस्ताव चरथावल नगर पंचायत में पास
चरथावल।(Muzaffarnagar News) चरथावल नगर पंचायत बोर्ड मीटिंग में चेयरमैन मास्टर इस्लामुदीन के साथ नगर के सभी १४ सभासदों ने भाग लिया।बोर्ड द्वारा ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण पर विचार,नगर पंचायत चरथावल के तालाबों का सौंदर्यीकरण,कान्हा गौशाला चरथावल कोआबादी से दूर ले जाना व वहा पर दुकानें बनाए जाने पर विचार,वही मुर्दा पट्टी की सभासद श्रीमती आमना बेगम पत्नी सत्तार मेंबर के जल निकासी के प्रस्ताव पर सम्पूर्ण कस्बे की जल निकासी के प्रबंधन पर विचार,दीपावली पर मार्ग प्रकाश सहित साफ सफाई की व्यवस्था पर विचार,जलापूर्ति सहित करीब छह करोड़ रुपए के प्रस्ताव सभी सभासदों के द्वारा एकमत से पास किए गए।इस दौरान अधिशासी अधिकारी नीलम पांडे, लिपिक सचिन कुमार व श्रीमती रूबी पत्नी सोनू, श्री अभिनव पालीवाल, श्रीमती डॉली पत्नी अनिल कुमार, सुभाष चंद, श्री वीरेंद्र त्यागी, श्रीमती आमना पत्नी पूर्व सभासद सत्तार अली, श्री गुलफाम उर्फ काला, श्रीमती फराह पत्नी फिरोज, श्री सलीम अहमद, श्री अंकित कुमार, श्री सुहैल उर्फ लड्डन, श्री अनिल कुमार श्रीमती ताहिरा बेगम व श्री नय्यूम अली सहित सभी सभासद गण उपस्थित रहे।

 

पुरकाजी नगर पंचायत में बोर्ड मीटिंग में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)पुरकाजी नगर पंचायत में बोर्ड मीटिंग में चेयरमैन जहीर फारूकी के साथ १३ सभासदों ने भाग लिया चेयरमैन पुरकाजी द्वारा दीपावली पर मुख्य बाजार की सजावट ,घासमंडी से रोडवेज अड्डे तक डिवाइडर पर खम्बो के बीच सजावट, सर्दी में सभी वार्डो में लकड़ी अलाव की व्यवस्था, सहित पुरुष जिम की फीस ३०० की जगह २०० रूपये करने, और कस्बे में मानचित्र स्वीकृति में नए नियमों और हाउस टैक्स संशोधन के सभी प्रस्ताव बोर्ड मीटिंग में सर्व सम्मति से पारित किए गए हैं बोर्ड मीटिंग में मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी मनीष वर्मा, समर बाबू, विकसित ,रजनेश ,फेमिदा, निसार अहमद,शाहलम गौड़,इस्तखार उर्फ लाल्ला, आतिफ खान, शबनम,नदीम अहमद,फरजाना,आलम कुरेशी,विशाल,मसरूर मेम्बर ने भाग लिया।।

 

संघ सहकार्यवाह संजय लखान की पुत्री का सडक दुघर्टना मे निधन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) दा एस.डी. पब्लिक स्कूल की शिक्षिका मानसी शर्मा का गुरूवार की सवेरे सडक दुर्घटना से निधन हो गया। 24 वर्षीय मानसी शर्मा के पिता आरएसएस के सह जिला कार्यवाह संजय लखान ने बताया कि उनकी पुत्री जानसठ रोड स्थित दा एस.डी.पब्लिक स्कूल मे शिक्षण कार्य करती थी। आज सवेरे वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। कि इसी दौरान सुरेन्द्र नगर के सामने एक टै्रक्टर-ट्राली ने उनकी स्कूटी मे टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टै्रक्टर चालक टै्रक्टर ट्राली को लेकर फरार हो गया। इस दौरान अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। तथा स्कूल प्रबन्धन को जानकारी दी। स्कूल प्रबन्धन ने मानसी के पिता संजय लखान को फोन किया। किया तथा हादसे से अवगत कराया। मानसी के निधन की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। संघ एवं भाजपा से जुडे कार्यकर्ता संघ नेता संजय लखान के आवास पर पहुंचे तथा परिवार को सांत्वना दी। दोपहर पश्चात भोपा रोड शमशान घाट पर शिक्षिका का अंतिम संस्कार किया गया। वहां मौजूद सभी लोगो ने नम ऑखो से शिक्षिका को अंतिम विदाई दी।

गन्ना सैन्टर का किया शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर- (Muzaffarnagar News) मीरापुर विधानसभा के गांव खोकनी निवादा में आज गन्ना सेंटर का शुभारंभ भाजपा नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी के द्वारा फीता काटकर संयुक्त रूप से किया गया। गन्ना तोल केंद्र के शुभारंभ के मौके पर प्रहलाद सिंह ग्राम प्रधान खोकनी, रासेन्द्र प्रधान, जिला पंचायत सदस्य भीष्म सिंह, ग्राम प्रधान कसमपुर खोला पंकज, ईशम सिंह, मनोज चौधरी, कंवरपाल सिंह, विकास नागर आदि उपस्थित रहे।।

 

विधिक सेवा दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राजकीय कन्या इंटर कॉलेज भैंसी मुजफ्फरनगर में विधिक सेवा दिवस मनाया गया । जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज भैंसी में विधिक सेवा दिवस मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा छात्राओं को बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम १९८७ को लागू करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों के लोगों के लिए निरू शुल्क, कानूनी सेवाएं उपलब्ध करना है। यह कमजोर वर्गों के लोगों को निशुल्क विधिक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक भी करता है। छात्रों को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे नालसा (आपदा पीड़ितों को विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से विधिक सेवाएं )योजना २०१०, नालसा(बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं) योजना २०१६, नालसा (एसिड हमलों के पीड़ितों के लिए विधिक सेवा) योजना २०१६. नालसा (दिव्यांग बच्चों के लिए विधिक सेवा) योजना २०२१ आदि की जानकारी दी गई । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शिक्षिकाओं एवं छात्राओं द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई ।

 

हादसे में महिला की मौत,
खतौली। (Muzaffarnagar News)रतनपुरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे सठेड़ी कट के पास हुए हादसे में बाइक सवार महिला जागरण गायक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मृतका का साथी कलाकार गंभीर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार आनंदपुरी मुजफ्फरनगर निवासी महिला पूनम पत्नी चांद बाबू जागरण कलाकार थी। रात को पूनम अपने साथी कलाकार विकास के साथ बाईक द्वारा दौराला में आयोजित जागरण में भाग लेने जा रही थी। थाना रतनपुरी क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित गांव सठेड़ी कट के पास पीछे से आई रोडवेज बस के चालक ने विकास की बाइक में साइड मार दी। साईड लगने से सड़क पर गिरी पूनम बस के पीछे तेजी से आ रहे ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आकर बुरी तरह कुचली गई। हादसे में पूनम ३४ वर्ष ने मौके पर ही दम तोड दिया। मौके पर आई रतनपुरी पुलिस ने घायल विकास को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर घायल विकास को चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मृतका पूनम और घायल विकास के परिजनों को देकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

 

सर्दी की दस्तक के साथ पक्षियों से गुलजार हुआ वेटलैंडMuzaffarnagar News
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)।(Muzaffarnagar News) सर्दी की दस्तक के साथ ही हैदरपुर वेटलैंड पक्षियों से गुलजार होने लगा है। पक्षियों की झलक पाने के लिए पर्यटक भी पहुंचने लगे हैं। दो दिन की गणना में ८३ प्रजातियों के ७००० पक्षी यहां मिले हैं।
राष्ट्रीय पक्षी गणना के अंतर्गत हैदरपुर वेटलैंड पर विशेष तौर पर पक्षियों की दो दिवसीय गणना कराई गई। वन क्षेत्राधिकारी रविकांत चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पक्षियों की दो दिनों तक गणना की गई। इस दौरान कुल ८३ प्रजातियों के लगभग ७००० प्रवासी जल पक्षी यहां देखे गए। जबकि पिछले वर्ष इस समय तक लगभग २५ हजार पक्षी वेटलैंड पहुंच चुके थे। पक्षी प्रेमी आशीष लोया ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण उत्तरी गोलार्द्ध में सर्दी का देरी से आरंभ होना इसका मुख्य कारण है।
उन्होंने बताया कि पक्षियों में मुख्य रूप से ८०० कोमन पोचार्ड, १००० गढ़वाल पक्षी, ५०० कूप, ४० जोड़े सुरखाब पक्षी के अभी वेटलैंड पहुंच चुके हैं। इसी के साथ रेड क्रस्टर्ड पोचर्ड, कोमन टील पक्षी अभी बड़ी मात्रा में आने वाले हैं।

 

श्री गिरधारी लाल जैन मैमेरियल स्कूल में नन्हे मुन्हों ने मनाया दीपावली पर्व
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में के.जी विंग के नन्हें नन्हें बच्चों ने दीपावली पर्व बेहद अनूठे ढंग से मनाया। सैंकड़ों की संख्या में बच्चे राम, लक्ष्मण सीता एवं हनुमान जी की वेशभूषा में सज कर आएं एवं गौशाला जाकर कई सौ गौ माताओं के साथ उन्होंने मंत्रोंच्चारण करते हुए उन्हें अन्न, गुड़, चना खिलाकर दीपावली का पर्व मनाया। स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती अलका जैन ने बच्चों को गौ माता की महत्व के बारे में बताया और बताया कि गौ सेवा ही परमो धर्म है। ऋषि मुनियों ने बताया है कि गौशाला जाकर गौशाला की चरण धूली मस्तिष्क पर लगाने से शरीर में दैविक ऊर्जा का समावेश होता है। बच्चों द्वारा श्री रामचंद्र जी का १४ वर्ष के लिए वनवास जाना और फिर वापस राजमहल आना, एक सुंदर झांकी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर कक्षा ३ से ५ तक के लिए हैंडीक्राफ्ट एग्जिबिशन, पोस्टर मेकिंग कंपटीशन , रंगोली कंपटीशन एवं मेहंदी कंपटीशन का आयोजन भी किया गया एवं छोटी क्लासेस के बच्चों के लिए दीपावली पार्टी का आयोजन किया गया। विद्यालय में समस्त स्टाफ ने सुंदरकांड का पाठ किया एवं उन्हें उपहार और प्रसाद वितरण किया गया। इस प्रकार से दीपावली मनाने का उद्देश्य बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति प्रेम और जागृति पैदा करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू स्कूल के स्टाफ नीतू सिंगल, सोनिका गोयल , मीनू सिंगल , प्रियंका कपिल, स्नेहा, कनिका, रितु गौतम, उर्वशी, सुनीता अरोड़ा, नीमा सैनी आदि का विशेष योगदान रहा।

 

दीपावली क्राफ्ट वर्क सिखाया
मुजफ्फररनगर। वर्ल्ड विजन के छात्रों ने पुलिस मॉडर्न स्कूल में छात्रों को सिखाया दिपावली क्राफ्ट वर्क।
बच्चों में सीखने की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए गतिविधियाँ वास्तव में महत्वपूर्ण है इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए बुधवार को स्कूल के छात्रों द्वारा पुलिस माडर्न स्कूल में छात्रों को दिपावली उत्सव के लिए दीपक,तोरड़, कंदील व अन्य सजावट की चीजें बनाना सिखाया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया व दीये व कंदील बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ मृणालिनी अनंत ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए इससे छात्रों में कार्य करने की क्षमता का विकास होता है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों में परिवेश ,एकाग्रता और अन्य संबंधित चीजों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं बदले में उसे इस प्रतिस्पर्धी युग में जीवित रहने के लिए आवश्यक सोच प्रक्रियाओं में शामिल होने में सक्षम बनाते हैं।
कार्यक्रम का आयोजन एसपी क्राइम प्रशांत सिंह एवं एसएसपी संजीव सुमन के संरक्षण में किया गया। वर्ल्ड विजन व पुलिस मॉडर्न स्कूल में समय-समय पर छात्रों के हित हेतु इस तरह की गतिविधियां आयोजित कराते रहते हैं।

 

वर्ल्ड विजन में धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विद्यालय में दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ लक्ष्मी व गणेश जी की पूजा अर्चना करके किया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा भी रखी गई जिसमें छात्रों ने अलग-अलग गतिविधि के माध्यम से दीपावली के महत्व पर प्रकाश डाला। नन्हे- मुन्ने छात्रों द्वारा रंग- बिरंगी झांकियां प्रस्तुत की गई जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सभी छात्र व शिक्षक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र एसपी क्राइम प्रशांत कुमार को दीपावली की शुभकामनाएं देने उनके कार्यालय पहुंचे। वहां छात्रों ने एसपी सर को उपहार दिए व शासन व्यवस्था से संबंधित प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर मृणालिनी अनंत ने छात्रों को आतिशबाजी से होने वाले प्रदूषण के बारे में अवगत कराया उन्होंने कहा कि दीपावली रोशनी का त्योहार है, लेकिन आज से पहले कई दशकों से हम पटाखे जलाते आ रहे हैं जोकि हमारे पर्यावरण को भी प्रदूषित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार हम दीपावली पर प्राण लेते हैं कि हम पटाखे नहीं जलाएंगे और प्रदूषण रहित दीपावली मनाएंगे।सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। माननीया श्रीमती मधु गोयल जी ने सभी को दीपावली की बधाईयाँ दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में एकेडमिक कोऑर्डिनेटर मोनिका अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।

 

भगत सिंह रोड पर नहीं चलेंगे दुपहिया वाहन और ई-रिक्शा
दीपावली पर बाजार में भीड़ के चलते प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध
शहर में शामली बस अड्डे पर आने जाने के लिए रूट डायवर्ट किया गयाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर(Muzaffarnagar News) दीपावली पर बाजार में भीड़ के मद्देनजर भगत सिंह रोड पर दुपहिया व ई रिक्शाओं के लिए नया रूट प्लान तैयार किया गया है।अब भगत सिंह रोड पर दीपावली तक यह वाहन नहीं चलेंगे। शहर में शामली बस अड्डे पर आने जाने के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। दीपावली की खरीदारी के लिए शहर व गांव देहात के लोग बाजार में पहुंच रहे हैं। बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। खरीदारी करने के लिए आने वाले लोग अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा कर रहे हैं। बाजारों में भीड़ के कारण पैदल चलने में परेशानी हो रही है। सुरक्षा के मद्देनजर एसएसपी संजीव सुमन ने यातायात पुलिस को रूट डायवर्ट करने के निर्देश दिए थे। बुधवार से शहर में नया रूट प्लान जारी कर दिया गया है। बाजारों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए शहर के भगत सिंह रोड पर यातायात पुलिस ने दुपहिया वाहनों का संचालन बंद कर दिया है। यहां पैदल ही जाया जा सकता है। इस बाजार में महिलाओं की ज्यादा आवाजाही होने के कारण महिला पुलिस को सादा कपड़ों में तैनात किया गया है।
भगत सिंह रोड पर दुपहिया वाहनों का आवागमन बंद करने से शामली अड्डे की तरफ आने जाने में परेशानी के मद्देनजर नया रूट बनाया गया है। शामली अड्डे पर जाने व आने के लिए ईदगाह पुलिस चौकी व मीनाक्षी चौक से खालापार मार्ग तथा अस्पताल तिराहा से शामली अड्डा जाने के लिए नावल्टी चौक व भगत सिंह रोड कै हनुमान मंदिर के सामने से मोहल्ला आबकारी वाले मार्ग पर चलना होगा।
यातायात निरीक्षक उम्मेद सिंह ने बताया कि धनतेरस वाले दिन दोपहर से मीनाक्षी चौक से नावल्टी चौराहे व झांसी रानी से शिव चौक का मार्ग भी भीड़ के मद्देनजर दीपावली पर्व संपन्न होने तक के लिए बंद कर दिया जाएगा। ई- रिक्शाओं के कारण इस मार्ग पर चलना भी बृहस्पतिवार से बंद किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम का आयोजन
बुढ़ाना। (Muzaffarnagar News)कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल प्रबंधक चौधरी जमील अहमद के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शासनादेश अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी महोदया श्रीमती किरण यादव के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल प्रबंधक चौधरी जमील अहमद के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें बच्चों तथा अध्यापक/अध्यापिकाओं द्वारा प्रभात फेरी निकल गई है, और संगीत तथा श्रीमती बिंदिया गुप्ता स०अ० द्वारा विधिक सेवा दिवस आयोजन के संबंध में अवगत कराया गया है। तथा स्कूल प्रबंधक चौधरी जमील अहमद ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एक ऐसा मंच है जहां कानून की अदालत में या पूर्व मुकदमे बाजी के स्तर पर लंबित विवादों या मामलों को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाया या समझौता किया जाता है। लोक अदालत को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, १९८७ के तहत वैधानिक दर्जा दिया गया है। राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण का नेतृत्व संबंधी उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश करते हैं जो राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के संरक्षक प्रमुख हैं वर्ष १९८७ में संसद द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम किया गया था। जो समान अवसर के आधार पर समाज के कमजोर वर्गों को मुक्त और सक्षम विधिक सेवाएं प्रदान करने के लिए एक राष्ट्रीय व्यापी वर्दी नेटवर्क स्थापित करने के लिए ०९ नवंबर १९९५ को लागू किया गया था।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =