Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- यातायात माह नवम्बर २०२२ के अन्तर्गत जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा यातायात माह नवम्बर २०२२ के अन्तर्गत यातायात जागरूकता हेतु बाईक रैली के माध्यम से आमजन को किया यातायात नियमों के प्रति जागरूक। सम्बन्धित को यातायात जागरूकता के सम्बन्ध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं सुरक्षित परिवहन को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से प्रत्येक वर्ष ०१ नवम्बर से ३० नवम्बर तक सम्पूर्ण माह को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। यातायात माह के अन्तर्गत जनपद पुलिस द्वारा प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रमों जैसे रिफ्लेक्टर/स्टीकर लगाना, नुक्कड सभा का आयोजन, स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडैटों, स्काउट कैडैटों के माध्यम से यातायात जागरूकता हेतु रैली का आयोजन करना, चित्रकलाध्निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन कर आमजन को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जाता है।

इसी क्रम में आज दिनांक २२.११२०२२ को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल महोदय द्वारा कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर से यातायात जागरूकता हेतु बाईक रैली निकाली गई

जिसे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बाईक रैली कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर से रवाना होकर प्रकाश चौक से महावीर चौक से मीनाक्षी चौक से शिव चौक से नावल्टी चौक से अंसारी रोड होते हुए मदन स्वीटस से रेलवे रोड से रोडवेज बस अडडे से वापस कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर पर समाप्त हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि बाईक रैली का उददेश्य सडक पर सुरक्षित सफर तय करने के उददेश्य से लोगों में जागरूकता फैलाना है। वर्तमान में यातायात नियमों की अनदेखी के कारण सड़कों पर प्रतिदिन होने वाले हादसों में जनहानि हो रही है

जिसमें इन हादसों से हम अपना बचाव कर सकते हैं, यदि हम यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित सफर के लिए जागरूक बनें। यातायात पुलिस की ओर से यातायात माह में प्रतिदिन यातायात नियमों के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के साथ साथ सघन चेंकिग अभियान चलाकर काली फिल्म, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी मोटरसाइकिल, बिना हेलमेट तथा नो इंट्री का पालन न करने वाले वाहनोंध्वाहन चालकों के विरूद्ध एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इस दौरान महोदय द्वारा सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई कि दुपहिया वाहन चलाते समय ०३ सवारी ना बैठांए एवं हेलमेट अवश्य पहनें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य पहनें। बिना नम्बर प्लेट लगे वाहन न चलांए, वाहन चलाते समय मोबाईल का प्रयोग न करें, निर्धारित गति से अधिक गति पर वाहन न चलायें, शराब पीकर वाहन कभी न चलांए। मालवाहक वाहन जैसे ट्रेक्टर-ट्राली, डम्पर, डाला आदि को सवारी हेतु इस्तेमाल न करें।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माने का प्रावधान है, अपने आप को एवं दूसरों को सुरक्षित रखें, आपकी जरा सी लापरवाही आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। महोदय द्वारा यातायात माह के दौरान चलाये जाने वाले अभियानों के सफल संचालन हेतु यातायात पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री अर्पित विजयवर्गीय, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री देववृत वाजपेई, यातायात निरीक्षक श्री रूप किशोर सहित अन्य पुलिस अधिकारीध्कर्मचारीगण भी यातायात जागरूकता हेतु बाईक रैली में शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =