उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: बेखौफ हो सरे शाम सीने में मारी गोली, आला कत्ल के साथ 2 हत्यारोपी गिरफ्तार

Bulandshahr News: बाइक सवार 6 हमलावरों ने घर के बाहर गली में घूम रहे 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, फायरिंग कर भाग रहे 2 हत्यारोपियों को पब्लिक ने पकड़ लिया और एक की जमकर धुनाई कर दी।

पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। हत्यारोपी की जमकर पिटाई करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसएसपी ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या की गई है। अभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के पाठक मोहल्ला निवासी बबलू (22) पुत्र हीरालाल देर शाम को अपनी गली के बाहर घूम रहा था कि दो बाइकों पर सवार होकर आए 6 शस्त्र धारी हमलावरों ने बबलू को देख फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली बबलू के सीने में लगी है। फायरिंग की आवाज सुन के लोगों ने वारदात को अंजाम दे भाग रहे दो हत्यारों को पकड़ लिया

जिनमें से एक हत्यारोपी की पब्लिक ने जमकर धुनाई कर दी, जबकि दूसरा युवक काफी दूर जाकर पकड़ा गया, मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पब्लिक के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में लिया और घायल बबलू को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में पहुंचने पर बबलू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौका ए वारदात पर पब्लिक ने एक हत्यारोपी को बाइक से खींच लिया और उसकी इतनी पिटाई की कि युवक लहूलुहान हो गया। हत्यारोपी की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची जहांगीराबाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले, घायल आरोपी को भी पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए हत्यारोपियों से पूछताछ की जा रही है, दो हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि फरार हत्यारोपियों तलाश में पुलिस जुटी है। पकड़े गए आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त तमंचे को भी पुलिस ने बरामद कर लिया गया है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक युवक विपुल उर्फ बबलू के पिता हीरा सिंह ने जहांगीराबाद कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि दो बाइकों पर सवार होकर आए 6 बदमाशों ने उसके पुत्र पर फायरिंग कर उसके पुत्र की हत्या कर दी। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 9 =