Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शाहपुर पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़, शातिर दबोचे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में देर रात रात्रि चेकिंग के दौरान शाहपुर पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने २ शातिर चोर मोतीराम व मोनू को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। घायल दोनों शातिर चोरों के खिलाफ लूट और चोरी के १६ मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है।

पुलिस ने घायल बदमाशों के कब्जे से एक मोटरसाइकल, दो तमंचे व छह कारतूस सहित किसानों की ट्यूबवैलों से चोरी करने का उपकरण बरामद किया।
दरअसल मामला शाहपुर थाना इलाके के हरसौली के जंगलों का है, जहां मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।

इस मुठभेड़ में शाहपुर पुलिस ने मोतीराम और मोनू निवासी हरियाणा व शामली को पैर में गोली लगने के बाद घायल होने पर गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने घायल शातिर चोर-लुटेरों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, दो तमंचे व छह कारतूस सहित किसानों की ट्यूबवैलों पर चोरी करने के उपकरणों को भी बरामद किया। \

आपको बता दें दोनों शातिर चोर लुटेरे अभियुक्त उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में किसानों की ट्यूबवैलों को रात्रि में अपना निशाना बनाते थे और चोरी की घटना को अंजाम देकर ये चोर किसानों की ट्यूबवैलों पर चोरी करते थे।

पुलिस ने जिन दोनों शातिर बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है उनके खिलाफ लूट और चोरी के १६ मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया जहां उनका इलाज चल रहा है।

पीडित छात्र से मिलने पहुंचा रालोद प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय लोकदल का प्रतिनिधिमंडल चौधरी भूपेन्द्र सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता के नेतृत्व में हाल-चाल जानने पहुँचा भौकरहेडी गॉव निवासी पीडित छात्र सुहेल के पास। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल प्रतिनिधि मंडल भूपेन्द्र चौधरी (राष्ट्रीय प्रवक्ता), अनिल कुमार(विधायक), योगराज सिंह(पूर्व मंत्री), राव वारिस(पूर्व विधायक), नूरसलीम राणा(पूर्व विधायक), प्रभात तोमर(जिला अध्यक्ष) आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 2 =