Muzaffarnagar News: वाणिज्य महोत्सव के अंतर्गत एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव का आयोजन
मुज़फ़्फ़रनगर।Muzaffarnagar News: फेडरेशन भवन औद्योगिक आस्थान मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर पर वाणिज्य महोत्सव के अंतर्गत एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव का आयोजन जिला प्रशासन, डीजीएफटी रीजनल अथॉरिटी, स्थानीय इंडस्ट्री/ एक्सपोर्ट एसोसिएशन के माध्यम से किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि डा०संजीव बालियान(केंद्रीय राज्य मंत्री मत्स्य एवं पशुधन विभाग भारत सरकार) व कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार ) एवं विशिष्ट अतिथि चंद्र भूषण सिंह (ज़िलाधिकारी मु०नगर) व आलोक यादव (सी० डी०ओ० मु०नगर) व एडीएम प्रसासन अमित कुमार आईआईए के चेयरमैन विपुल भटनागर व डी०जी०एफ०टी० से तस्लीम अहमद (असिस्टेंट डायरेक्टर दिल्ली) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में गांधी टेंट हाउस के डायरेक्टर पंकज जैन ,अंकुर गर्ग मयंक बिंदल,दिनेश गर्ग, राधेश्याम विश्वकर्मा, अमित गर्ग व एफएमसीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार सहित दर्जनों उधोगपति मोजूद रहे,वही एक्सपोर्ट करने वाली औद्योगिक इकाइयों के उत्पाद की प्रदर्शनी भी लगाई गयी यह एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव २६ सितंबर तक चलेगी
2500 मिट्रिक टन की यूरिया रैक इफको जनपद को मिली
मुजफ्फररनगर। जनपद में २५०० मिट्रिक टन की यूरिया रैक इफको की प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशों के क्रम में जनपद में २५०० मिट्रिक टन की यूरिया रैक इफको की प्राप्त हुई है रैक पॉइन्ट पे सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा निरीक्षण कर नियमानुसार समितियो पे यूरिया वितरण हेतु निर्देश दिए गए।

