Muzaffarnagar News: आठ दिवसीय योग शिविर का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व पचैण्डा रोड स्थित पंजाबी बारात घर में आठ दिवसीय योग शिविर का शुभारम्भ किया गया। योग शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि योग हमें निरोगी बनाता है। योग साधना से ना सिर्फ हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है बल्कि योगाभ्यास से आत्मिक सुख मिलता है।
योग भारतीय संस्कृति की बहुत पुरानी पद्धति है। शिविर का आयोजन पंजाबी बारात घर कमैटी, पंजाबी मंदिर व धर्मशाला शुक्रताल एवं सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पतंजलि हरिद्वार से पधारी तीन योग शिक्षिकाओं ने मुकुल दुआ के साथ योगिक क्रियाएं सम्पन्न करायी। 90 मिनट के इस कार्यक्रम में पहले 75 मिनट मे योगाभ्यास एवं यौगिक क्रियायें सम्पन्न हुई।
15 मिनट के सुक्ष्म कार्यक्रम मे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल को स्मृति चिन्ह देकर अन्य प्रबुद्धजनो का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर अर्न्तराष्ट्रीय स्तर की खिलाडी नेहा तोमर ने भी कार्यक्रम मे उपस्थित होकर कयोगाभ्यास करने वालों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष अशोक कुमार डोडा एडवोकेट, सीनियर फिजीशिसन डा.अरूण अरोरा एवं समाज सेवी विपिन संगल, प्रमोद अरोरा, बदलेव राज, राजकुमार मलिक, राजकुमार रहेजा, अनिल सोबती, कूलभूषण बजाज,हरिभूषण, हरिमोहन कौशिक, विजय वर्मा, सुनील ग्रोवर, पंकज जैन गांधी टैन्ट, स.सुखदर्शन सिंह बेदी आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय है।

