Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कला प्रशिक्षण शिविर में दिये हुनर

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ के तत्वाधान में कला आंगन द्वारा आयोजित कमलांगन आर्ट गैलरी में चल रहे ग्रीष्मकालीन कला प्रशिक्षण शिविर में आज दिल्ली से आए देवव्रत आर्य ने डेमोंसट्रेशन दिया। भारतीय संस्कृति में गुरु शिष्य की परंपरा प्राचीनतम है। प्राय देखा गया है कि कलाओं के क्षेत्र में मनुष्य से संबंध और भी महत्वपूर्ण है।
इसी परंपरा में मुजफ्फरनगर की धरती से जुड़े साधारण से ग्रामीण परिवार के देवव्रत आर्य का नाम लिया जा सकता है। शिविर में व्यक्ति चित्र बनाने की विधि का बहुत ही सही ढंग से बहुत ही सहजन से डेमोंसट्रेशन दिया। आपने बड़ी आस्था के साथ गुरु मां को मॉडल के रूप में बैठाकर उनका भाव भिना व्यक्ति चित्र बनाया। जो चीज कभी फोटोग्राफी में नहीं आ सकती, भावनाओं की लकीरे रंगों की छाया प्रति छाया उनके व्यक्ति चित्र में शायद ही देखने को मिलती है। होनहार देवव्रत गणित का विद्यार्थी होते हुए भी दिल्ली कॉलेज ऑल पार्ट से एमएफए प्रथम श्रेणी में उत्तरी ने किया
परंतु वह यहीं नहीं रुके उनका चित्रण कार्य निरंतर जारी है साथ ही आप दिल्ली राजकीय स्कूल में कला अध्यापक के पद पर कार्य कर रहे हैं। आयोजन के सभी गुण छात्रों ने सीखे ही साथ ही रंग व तानों की झलक भी अद्वितीय कही जा सकती है। शिविर संयोजक डॉक्टर राजबल सैनी ने बताया कि शिविर जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है कला विशेषज्ञों की सेवाएं हमें पर्याप्त मात्रा में मिल रही है।
कला शिविर डॉ महावीर सिंह जी के कुशल नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा है।आज प्रशिक्षण प्राप्त करने वालो में राधिका सैनी, अनिका, लव, विराज अरूण सैनी,देव सैनी, विनय सैनी आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर के सफल आयोजन में रेखा, पुनीत कुमार राठी, प्रीति प्रजापति आदि का विशेष सहयोग रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 2 =