Muzaffarnagar: फांसी लगाकर की आत्महत्या
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एक युवक द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने से हडकम्प मच गया। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा आत्महत्या करने के दौरान कमरे की दीवारों पर सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा है
जिसमें उसने आत्महत्या का जिक्र करते हुए किसी का दोष नहीं होने की बात कही है। उधर थाना खतौली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला मिट्ठू लाल की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है बताया जा रहा है की खतौली कसबे के मौहल्ला मिट्ठू लाल में दिन निकलते ही साकिब पुत्र अमीर आजम द्वारा अपने कमरे में फंसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या की है
परिजनों को घटना का उस वक्त पता चला जब वे उसे उठाने गए थे जब उन्होंने यह नजरा देखा तो परिवार जनो में चीख पुकार मच गई और देखते ही देखते जंगल की आग की तरह यह खबर पूरे मोहल्ले में फैलती चली गई और लोगों की भारी भीड़ अमीर आजम के घर जुट गई उधर किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी ११२ डायल को भी दे दी। जहां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों से जानकारी हासिल कर शव को कब्जे में किया
तो वही कमरे की गहनता के साथ तलाशी व् जांच पड़ताल भी की। जिस कमरे में युवक द्वारा आत्महत्या की गई है उसी कमरे की दीवारों पर उसने आत्महत्या के बारे में दीवार पर लिखा है की मैं अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं इसमें किसी का दोष नहीं, । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज अपनी जाँच पड़ताल शुरू कर दी है ।

