Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरेंउत्तर प्रदेश

उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन की बैठक: कार्यशालाओ के सफल क्रियान्वयन की समीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन की बैठक मे 27 सितम्बर 2020 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 18 जनपदो मे आयोजित होने वाली 25 कार्यशालाओ के सफल क्रियान्वयन के लिए समीक्षा की गई।

उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा.सतेन्द्र सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि आज नगर के दक्षिणी सिविल लाईन मे उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के प्रशासनिक समिति पदाधिकारियो की एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक् मे आगामी 27 सितम्बर 2020 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 18 जनपदो मे आयोजित होने वाली 25 कार्यशालाओ के सफल क्रियान्वयन हेतु समीक्षा की गई।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिह पुण्डीर ने की तथा संचालन प्रदेश सचिव संजीव मलिक मासूम ने किया। प्रदेश अध्यक्ष डा.सतेन्द्र सिह ने विस्तृत रूप से बताया कि 27 सितम्बर दिन रविवार को होने वाली कार्यशालाओ के क्रम मे नगर मे एक कार्यशाला रूडकी रोड स्थित किरन फार्म पर दोपहर 11 बजे से 1 बजे के बीच आयोजित की जा रही है।

इसके साथ ही सवेरे के समय फ्यूचर ब्राइट क्लब के सौजन्य से अलसुबह सैर करने वालो को मोटीवेट करने के लिए एक कार्यक्रम भोपा रोड स्थित एस.डी.डिग्री कॉलेज मे आयोजित किया जाएगा।

जिसमे बताया जाएगा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ करोड जनता की मांग को योगी सरकार एक प्रस्ताव के माध्यम से विधानसभा से पास कराकर केन्द्र सरकार को अविलम्ब भेजे।

इसी संदर्भ मे 27 सितम्बर को सहारनपुर मे 03,मुजफ्फरनगर मे 05, बागपत मे 04, मेरठ मे 02, गाजियाबाद मे 01, हापुड मे 01,बुलन्दशहर मे 02,अलीगढ मे 01,दिल्ली जामियानगर मे 01,कुल 25 कार्यशालाओ का आयोजन कर लोगो को अलग पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण गठन के आन्दोलन के लिए प्रेरित किया जायेगा।

बैठक को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा.सहदेव आर्य,जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर अमित राठी जिलायूथ विंग अध्यक्ष, शिवकुमार पुण्डीर प्रधान,डा.इस्लाम अहमद कल्वी, इमरान,संदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − two =