Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर जनपद के ग्राम प्रधानों से वार्ता

मुजफ्फरनगर । राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ग्राम प्रधानों व सचिवों से बातचीत की। जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में जनपद के ग्राम पंचायत के प्रधानों के साथ वीडियो कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री ने सीधा संवाद स्थापित किया है।

जिला पंचायत सभागार मे हुआ राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का आयोजन
——————————————————————————-
प्रधानमंत्री  के लाईव टैलीकास्ट/सम्बोधन को ग्राम प्रधानों/जनप्रतिनिधियों द्वारा सुना गया
———————————————————————————-
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर लाॅकडाउन में योगदान देने वाले जनपद के 18 ग्राम प्रधानों व 7 सफाईकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
———————————————————————————–

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने ग्राम प्रधानों से कहा कि कोरोना/लाॅकडाउन के दृष्टिगत जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और अधिक बढ जाती है। उन्हे आगे आकर उदाहरण प्रस्तुत करने चाहिए। उन्होने कहा कि ग्राम प्रधानों द्वारा इस कोरोना महामारी से बचाव हेतु उत्कृष्ट कार्य किये जा रहे है। जो कि ग्रामवासियों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे आज जिला पंचायत सभागार में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी का सम्बोधन सुन रही थी। आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा ई-ग्राम स्वराज पोर्टल, स्वामित्व योजना का शुभारम्भ किया किया गया। जिसकों उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा देखा व सुना गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा लाॅकडाउन में दिये जा रहे योगदान के लिए जनपद के 09 ब्लाॅकों के 18 ग्राम प्रधानों प्रत्येक ब्लाॅक से 02 ग्राम प्रधान व 07 सफाईकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। उन्होने कहा कि ग्राम प्रधान समस्त ग्रामवासियों को कोरोना महामारी से बचाव हेत सोशल डिस्टैसिंग का पूर्णतया पालन करने व अपने अपने घरों में ही रहने के लिए प्रेरित करे। अनावश्यक रूप से बाहर न निकले। मास्क, साबुन से हाथ धोये, साफ सफाई का पूर्ण ध्यान रखे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, डीपीआरओ सहित अन्य अधिकारीगण व ग्राम प्रधान/जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता कर ग्राम पंचायत में किये गये कामों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने ग्राम प्रधानों से उनके योगदान की सराहना भी की और कोविड-१९ की रोकथाम में किये जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी और सुझाव भी मांगे।

मौके पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान श्रीमती उषा शर्मा व उनके पति पंडित भगवान शर्मा सहित विभिन्न ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इससे पहले आज सुबह राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर ग्राम प्रधान श्रीमती उषा शर्मा व उनके पति वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्री भगवान शर्मा ने ग्राम पंचायत सचिव आलोक कुमार व सफाई कर्मचारी श्रीमती कुन्तेश को वस्त्र, मास्क व सैनेटाइजर देकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना भी की। इस मौके पर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सीडीओ आलोक यादव, डीपीआरओ, बीडीओ तुलसीराम प्रजापति व ग्राम पंचायत सचिव आलोक कुमार भी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21019 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =