खेल जगत

New Zealand vs Scotland: न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को दिया 173 रनों का लक्ष्य

New Zealand vs Scotland: ओपनर बल्लेबाज़ मार्टिन गप्टिल (93) की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को 173 रनों का लक्ष्य दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए.

कीवी टीम के बल्लेबाज गप्टिल और ग्लेन फिलिप्स के बीच 73 गेंदों में 105 रनों की साझेदारी की वजह से टीम बड़े स्कोर तक पहुंच सकी. स्कॉटलैंड की तरफ से सफयान शरीफ और ब्रैडली व्हील ने दो-दो विकेट चटकाए. वहीं, मार्क वाट को एक विकेट मिला.

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत संतोषजनक रही. टीम ने पावर प्ले में ही अपने 2 महत्वपूर्ण विकेट खोकर 52 रन बनाए. इस दौरान डेरिल मिचेल (13) और केन विलियमसन (0) रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं इसके बाद आए डेवोन कॉनवे (1) रन बनाकर सस्ते में निपट गए. 

पांचवें नंबर पर आए फिलिप्स ने गप्टिल के साथ मिलकर एक लंबी साझेदारी की और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. इस बीच गप्टिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और दोनों ने मिलकर 15 ओवरों में स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया. इसके बाद 19वें ओवर मे तेज गति से रन बनाने के चक्कर में फिलिप्स एक चौके की मदद से 37 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हो गए. इस ओवर में गप्टिल भी छह चौके और सात छक्कों की मदद से 57 गेंदों में 93 रन बनाकर शतक से चूक गए. इसके बाद जेम्स नीशम (10) और मिशेल सेंटनेर (2) रनों के कारण न्यूजीलैंड का स्कोर 172 रनों तक पहुंच पाया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 13 =