खेल जगत

India vs Australia Semifinal Under 19: भारत लगातार चौथी बार सेमीफाइनल खेलेगा

India vs Australia Semifinal Under 19 मैदान पर अपने प्रतिद्वंद्वियों को और मैदान के बाहर कोरोना वायरस को हराने वाली टीम इंडिया आज अंडर-19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी. यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 6:30 बजे से शुरू होगा. 

कोरोना महामारी के कारण भारत की तैयारियां काफी बाधित हुईं. पिछले दो साल में कोई राष्ट्रीय शिविर या टूर्नामेंट नहीं था और हाल ही में सिर्फ एशिया कप खेलकर टीम विश्व कप खेलने गई है. अब सामने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम है. 

 भारत का मनोबल इस बात से बढडा होगा कि कोरोना से जूझते हुए भी सारे मैच जीतकर वो अंतिम चार में पहुंचा है. भारत लगातार चौथी बार सेमीफाइनल खेलेगा. भारत के पास हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, राज बावा के अलावा कप्तान यश धुल और उपकप्तान शेख रशीद जैसे बल्लेबाज हैं.

धुल ने पहले मैच में 82 रन बनाये थे. गेंदबाजी में रवि कुमार ने बांग्लादेश के खिलाफ पांच ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट चटकाये थे. तेज गेंदबाज राजवर्धन हंगरगेकर, स्पिनर विकी ओस्तवाल और कौशल तांबे के साथ मध्यम तेज गेंदबाज बावा पर नजरें होंगी. 

दो बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को हराया. उसके पास शानदार सलामी बल्लेबाज टीग वीली हैं जिन्होंने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 71 गेंद में 97 रन बनाये और भारत को उनके बल्ले पर अंकुश लगाना होगा. भारत ने अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था.भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच अंडर-19 विश्‍व कप 2022 का सेमीफाइनल मैच एंटिगा के कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + sixteen =