वैश्विक

Jawaharlal Nehru University में किसी छात्र संघ (JNUSU) का अस्तित्व नहीं है-कुलपति शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित

Jawaharlal Nehru University (जेएनयू) में किसी छात्र संघ (JNUSU) का अस्तित्व नहीं है. आधिकारिक रूप से छात्र संघ को अधिसूचित नहीं किया गया है क्योंकि यह मामला अभी अदालत में लंबित है. जेएनयू की कुलपति कुलपति शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ने मंगलवार को कहा कि प्रशासन लिंगदोह समिति के दिशानिर्देशों के तहत छात्रसंघ चुनाव कराने को प्रतिबद्ध है.

इससे पहले सोमवार को जेएनयूएसयू ने घोषणा की थी वह छात्रसंघ चुनाव में देरी के खिलाफ डीन ऑफ स्टूडेंट्स कार्यालय (डीओएस) के समाने प्रदर्शन करेगा जिसके विश्वविद्यालय का यह बयान आया है. जेएनयू छात्र संघ का चुनाव आखिरी बार 2019 में कराया गया था.

जेएनयू प्रशासन और छात्र संघ 2019 से ही जेएनयूएसयू की मान्यता को लेकर आमने-सामने हैं. तब प्रशासन ने चुनाव परिणामों में तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए छात्रसंघ को आधिकारिक तौर पर अधिसूचित करने से इनकार कर दिया था.

छात्र संघ ने चुनाव की तारीखों की तुरंत घोषणा करने की मांग को लेकर 17 जनवरी को डीओएस कार्यालय का ‘घेराव’ करने का आह्वान किया है. वहीं, जेएनयू की कुलपति ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव नहीं रुकेंगे, हमें लिंगदोह कमेटी द्वारा तय दिशानिर्देशों का पालन करना होगा. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में वर्तमान में कोई आधिकारिक रूप से अधिसूचित छात्र संघ नहीं है क्योंकि मामला अदालत में विचाराधीन है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 13 =